छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

स्वतंत्र पत्रकार समिति उत्तर प्रदेश को पंजीकरण

स्वतंत्र पत्रकार समिति उत्तर प्रदेश को पंजीकरण प्रमाणपत्र मिलने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुख सागर प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई 

पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत बनाने का लिया संकल्प

संवाददाता कुशीनगर 

फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

स्वतंत्र पत्रकार समिति उत्तर प्रदेश के विधिवत पंजीकरण एवं पंजीकरण प्रमाणपत्र प्राप्त होने के उपलक्ष्य में केंद्रीय कार्यालय पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुख सागर प्रसाद शर्मा के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया तथा संगठन को प्रदेश एवं देशभर में और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सुख सागर प्रसाद शर्मा ने कहा कि स्वतंत्र पत्रकार समिति उत्तर प्रदेश पत्रकारों के अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य करती रहेगी। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन को गांव-गांव और शहर-शहर तक पहुंचाने तथा पत्रकारों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।

बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रितेश दुबे, उपाध्यक्ष विकाश तिवारी, सह उपाध्यक्ष सिरजेश यादव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रवि यादव, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राहुल विश्वकर्मा, राष्ट्रीय सचिव शहाबुद्दीन अली, प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र पाण्डेय, राष्ट्रीय महासचिव छोटेलाल भारती, कप्तानगंज तहसील अध्यक्ष फिरोज अंसारी ‘अश्क’, राष्ट्रीय प्रचार-प्रसार मंत्री दीन दयाल पाण्डेय, श्रवण कुमार शर्मा, हरेंद्र कुमार गुप्ता, राजन सिंह, अनिल गुप्ता एवं अब्दुल कलाम सहित अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन की एकता बनाए रखने, पत्रकार हितों की रक्षा करने तथा समाजहित में निष्पक्ष पत्रकारिता को बढ़ावा देने का संकल्प लिया। साथ ही संगठन के सफल पंजीकरण पर सभी ने एक-दूसरे को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!