क्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

लंबे समय से चले आए रास्ते का विवाद प्रशासन की पहल पर सफल निस्तारण 

 

 

रामकोला नगर पंचायत वार्ड नंबर चार अमवा धाम

संवाददाता कुशीनगर 

फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

जनपद कुशीनगर के रामकोला नगर पंचायत रामकोला के वार्ड नंबर चार अमवा धाम नगर में लगभग एक दशक से चले आ रहे रास्ते के विवाद का बुधवार को प्रशासन की पहल पर सफल निस्तारण कर दिया गया।

उपजिलाधिकारी कप्तानगंज मोहम्मद जफर के निर्देश पर नायब तहसीलदार एकता त्रिपाठी के नेतृत्व में गठित टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर आपसी सहमति से रास्ते का विवाद समाप्त कराया।

बताया जाता है कि यह विवाद आवेदक रामकेवल चौरसिया सहित दो पक्षों के बीच लंबे समय से चला आ रहा था, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता कराया गया।

इस दौरान राजस्व निरीक्षक नीरज दुबे, लेखपाल हरेराम पासवान, प्रदीप कुमार, शशांक मणि त्रिपाठी एवं मनिंदर गौतम भी मौजूद रहे।

उपजिलाधिकारी मोहम्मद जफर ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी संजय तिवारी से वार्ता कर उक्त मार्ग के निर्माण कराने के निर्देश दिए, ताकि भविष्य में किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन की इस पहल की सराहना करते हुए राहत की सांस ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!