तरया सूजन रेलवे टैंक पर महिला शिक्षिका का शव मिला

तरया सूजन रेलवे टैंक पर महिला शिक्षिका का शव मिला
एडिटर इन चिप अखिलेश कुमार द्विवेदी 9tv समाचार भारत यूपी बिहार मीडिया
कुशीनगर के तरया सुजान क्षेत्र स्थित भुलिया अगरवा गांव के पास शनिवार रात उस समय सनसनी फैल गई, जब रेलवे फाटक से लगभग 150 मीटर दक्षिण रेलवे ट्रैक पर एक महिला शिक्षिका का शव दो हिस्सों में क्षत-विक्षत अवस्था में पाया गया।
घटना शनिवार रात लगभग 8 बजे की बताई जा रही है। बसूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
महाराजगंज में कार्यरत थीं शिक्षिका
मृतका की पहचान 34
वर्षीय पिंकी गुप्ता के रूप में हुई है। वह महाराजगंज जिले के फरेदा क्षेत्र स्थित प्राथमिक विद्यालय ‘बाजार डीहा’ में सहायक अध्यापक (Assistant Teacher) के पद पर तैनात थीं। बताया जा रहा है कि वह इन दिनों मातृत्व अवकाश (Maternity Leave) पर चल रही थीं।
पुलिस जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। यह हादसा है या आत्महत्या, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।




