सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला में सांसद विजय कुमार दूबे द्वारा जन औषधि केंद्र का किया गया उद्घाटन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला में सांसद विजय कुमार दूबे द्वारा जन औषधि केंद्र का किया गया उद्घाटन
संवाददाता कुशीनगर
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 
आमजन को सस्ती एवं गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए कुशीनगर सांसद विजय कुमार दूबे ने रामकोला नगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में नवनिर्मित प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का फीता काटकर उद्घाटन किया।
इस अवसर पर सांसद ने कहा कि केंद्र सरकार की प्राथमिकता है कि हर नागरिक को कम कीमत पर गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध हों। प्रधानमंत्री जन औषधि योजना इसी संकल्प को साकार करने का माध्यम बन रही है। उन्होंने कहा कि जन औषधि केंद्रों के माध्यम से गरीब एवं मध्यम वर्गीय परिवारों को दवाओं पर होने वाले खर्च में बड़ी राहत मिल रही है।
सांसद ने केंद्र संचालक राधेश्याम दीक्षित को शुभकामनाएं देते हुए उनके नव व्यवसाय की उन्नति एवं प्रगति की कामना की। उन्होंने कहा कि इस केंद्र के संचालन से क्षेत्र के लोगों को सुलभ दरों पर आवश्यक दवाएं उपलब्ध होंगी तथा स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक सशक्त होंगी।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री जन औषधि योजना की सराहना करते हुए इसे जनहितकारी पहल बताया। उद्घाटन समारोह में स्थानीय जनप्रतिनिधि, भाजपा कार्यकर्ता, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी एवं क्षेत्रीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।




