क्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

बाढ़ पीड़ितों की मदद में दिन-रात जुटे युवा समाजसेवी ओजस्वी मिश्रा, एपी तटबंध पर शिविर बना चर्चा का विषय

बाढ़ पीड़ितों की मदद में दिन-रात जुटे युवा समाजसेवी ओजस्वी मिश्रा, एपी तटबंध पर शिविर बना चर्चा का विषय

तमकुहीराज/कुशीनगर:

एडिटर इन चिप अखिलेश कुमार द्विवेदी 9tv भारत समाचार यूपी बिहार मीडिया 

कुशीनगर जिले के सेवरही विकास खंड क्षेत्र में बाढ़ की शुरुआत के साथ ही आपदा की इस घड़ी में राहत और सेवा कार्य तेज हो गए हैं। स्थानीय युवा समाजसेवी एवं भाजपा नेता ओजस्वी मिश्रा दिन-रात बाढ़ प्रभावित इलाकों में सक्रिय रहकर पीड़ितों की सहायता में जुटे हुए हैं।

एपी तटबंध पर उनका निरंतर रात्रि शयन और प्रभावितों के लिए भोजन की व्यवस्था करना पूरे क्षेत्र में सराहना और चर्चा का विषय बना हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, बाढ़ का पानी क्षेत्र के जवही दयाल, चैन पट्टी, नूनिया पट्टी, ततवा टोला, अहिरौलीदान, बिरवट कोहवालिया, खैरटिया, बेदूपार एहतमाली, बांके खास, जवही मालही, फागू छापर और बाधा चौर सहित दर्जनों गांवों में फैल चुका है। इसके अलावा सिसवा-अहिरौली मार्ग पर भी पानी चढ़ जाने से आवागमन प्रभावित हुआ है।
घरों में पानी घुसने के कारण ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कई परिवार पूरी तरह पानी से घिरे हुए हैं और छतों पर शरण लेने को मजबूर हैं, वहीं अनेक लोग सुरक्षित व ऊंचे स्थानों की ओर पलायन कर रहे हैं।
इस गंभीर स्थिति को देखते हुए ओजस्वी मिश्रा लगातार प्रभावित गांवों का दौरा कर पीड़ितों से सीधा संवाद कर रहे हैं। वे न केवल लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं, बल्कि जरूरतमंद परिवारों तक भोजन सामग्री और अन्य आवश्यक राहत सामग्री तुरंत पहुंचाने का काम भी कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!