भाजपा संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का निधन

भाजपा संस्थापक सदस्य बचाई मिश्र का निधन
चाहने वालों में शोक की लहर
ब्यूरो चीफ कुशीनगर
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी भारत समाचार यूपी बिहार मीडिया
भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य, राष्ट्रीय स्वयंसेवक के बाल स्वयंसेवक भारतीय जन संघ एवं भारतीय किसान संघ के संस्थापक वरिष्ठ नेता व आंदोलन के लिए जाने जाने वाले 99 वर्षीय बचाई मिश्र का गुरुवार को निधन हो गया
।श्री मिश्र के निधन की खबर जैसे क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को लगी तो लोगों का हुजूम उनके आवास पटखौली पर उमड़ पड़ी।
श्री मिश्र के पुत्र आनन्द कुमार मिश्र ने बताया कि पिता जी काफी दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे जो आज तड़के वे अंतिम सांस लिए।
उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को ही कप्तानगंज के राम जानकी घाट पर किया गया जहां रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोंड़, पूर्व विधायक शम्भू चौधरी,रंजीत सिंह, रंजना पासवान, राधेश्याम पासवान, विजय खेतान,हरेराम गुप्त, राधेश्याम दीक्षित, विनोद भारती, सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।




