लक्ष्मीगंज पुलिस चौकी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

लक्ष्मीगंज पुलिस चौकी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
संवाददाता कुशीनगर
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत यूपी बिहार मीडिया
लक्ष्मीगंज 15 अगस्त के अवसर पर लक्ष्मीगंज पुलिस चौकी परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। कार्यक्रम के दौरान चौकी प्रभारी ओमप्रकाश गुप्ता ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर देश के वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया।
ध्वजारोहण के बाद पुलिसकर्मियों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया। इसके पश्चात पुलिसकर्मियों ने अनुशासन एवं देशभक्ति की भावना के साथ परेड की। इस दौरान चौकी परिसर में देशभक्ति का माहौल बना रहा और भारत माता के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
इस अवसर पर चौकी प्रभारी ओमप्रकाश गुप्ता ने सभी पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दे
श की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से पूरी निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम के समापन पर पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। समारोह में विकास कौल, सुरेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, शंभू सिंह, सुनील यादव, उपेंद्र कुमार, आदित्य पांडेय, करन यादव, मनीष कुमार यादव, मोनू सोनकर और दीपक प्रजापति सहित चौकी के सभी पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।




