छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्वक संपन्न 

मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्वक संपन्न

नारे तकबीर और या हुसैन से फिजा गूंज उठा 

देवरिया बाबू अंसारी टोला,लाला छपरा खास और लक्ष्मीगंज में ताजिया निकाली गई

संवाददाता कुशीनगर 

फिरोज अंसारी अश्क  9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

रामकोला विकासखंड के लाला छपरा खास, देवरिया बाबू अंसारी टोला लक्ष्मीगंज में मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

बता दे की मजहबे इस्लाम को मानने वाले, अकीदत मंद लोग मोहर्रम का चांद देखने के बाद ताजिया यादगारे हसनो हुसैन मनाते हैं जो मोहर्रम की दसवीं तारीख को ताजिया कर्बला तक ले जाते हैं। कहीं कहीं तो चालीसवां ताजिया भी बनाते हैं जिसे लोग चेहल्लुम कहते हैं।

अकीदत मन्द लोगों का कहना है कि हक और बातिल की जंग में इमामे हसन हुसैन की शहादत हुई और इस्लाम का परचम बलन्द हुआ। यही वजह है कि यादगारे ईमान हसनो हुसैन मनाया जाता है जो कि मुसलमान ताजिया बनाते हैं जुलूस निकालते हैं नारे तकबीर की सदा बुलंद करते हैं साथ ही हसनो हुसैन जिंदाबाद के नारे लगाते कर्बला तक तजिया लेकर पहुंचते हैं।

इस वर्ष भी लाला छपरा खास ,देवरिया बाबू अंसारी टोला, लक्ष्मीगंज में ताजिया बनी थी जिसे कर्बला तक ले जाया गया और या हुसैन जिंदाबाद, नारे तकबीर की सदा से फिजा गूंज उठा। इस मौके पर काफी भीड़ देखने को मिली काफी उत्साह भरा माहौल था ताजिया की ऊंचाई लगभग 12 फीट से ज्यादा देखने को नहीं मिली मेले में लोगों द्वारा पानी पीने की भी व्यवस्था की गई थी वहीं पर सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल के जवान भी तैनात रहे जिनकी देखभाल लक्ष्मीगंज चौकी प्रभारी ओमप्रकाश गुप्ता के द्वारा किया जा रहा था लाला छपरा में मुकेश सिंह( दीवान )जनार्दन शर्मा होमगार्ड मौजूद रहे। लक्ष्मीगंज ,देवरिया बाबू अंसारी टोला में पुलिस के कई जवान मोर्चा संभाले रहे जिससे कहीं कोई गड़बड़ी या व्यवधान नहीं हुआ और मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। हर जगह पर पुलिस के गाइडलाइन के मुताबिक मोहर्रम को मनाया गया।

लाला छपरा खास में गणमान्य व्यक्तियों में मुस्तकीम अंसारी, कोटेदार नौशाद अली, देवेंद्र राजभर ,कमल गुप्ता, जमीरूद्दीन, चौकीदार राजकुमार, महीशअंसारी ,लक्ष्मीगंज में फारूक अली शाह, विजय यादव, देवरिया बाबू अंसारी टोला में शाकिर अली, याकूब, शाहरुख अंसारी, इरशाद अली, जुनेद अंसारी, गुलाम नबी, गुलाम अली ,आलम अंसारी व कमेटी के मेंबरान तथा गांव के तमाम सम्मानित लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!