ब्लॉक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण द्वारा लगवाया गया आर ओ वॉटर प्लांट राहगीरों, स्थानीय लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा

ब्लॉक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण द्वारा लगवाया गया आर ओ वॉटर प्लांट राहगीरों, स्थानीय लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा
भीषण गर्मी में राहगीरों की प्यास बुझा रहा आरओ वाटर प्लांट
संवाददाता कुशीनगर
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
भीषण गर्मी और कड़कती धूप के बीच आमजन को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से विकास खंड रामकोला के ग्राम पंचायत चंदरपुर लक्ष्मीगंज स्थित स्व. लल्लन सिंह गेट के बगल में ब्लॉक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण द्वारा लगवाया गया आरओ वाटर प्लांट राहगीरों और स्थानीय लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है।
प्रतिदिन बड़ी संख्या में राहगीर, मजदूर, व्यापारी एवं आम नागरिक यहां पहुंचकर शुद्ध और ठंडा पेयजल प्राप्त कर अपनी प्यास बुझा रहे हैं। क्षेत्र के लोगों ने इस जनहितकारी पहल की सराहना
करते हुए कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था से लोगों को काफी राहत मिल रही है।
ब्लॉक प्रमुख दिग्विजय सिंह लक्ष्मण ने बताया कि गर्मी के मौसम में लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जनसेवा के उद्देश्य से यह व्यवस्था की गई है ताकि कोई भी व्यक्ति प्यासा न रहे और राहगीरों को गर्मी से राहत मिल सके।
स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए ब्लॉक प्रमुख का आभार व्यक्त करते हुए इसे जनहित में सराहनीय कदम बताया।




