छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

चोरों के हौसले बुलंद दो घरों से लाखों की नकदी व सामान उड़ाये 

 

दो दिन बीत गये चोरी का खुलासा करने में पुलिस नाकाम 

संवाददाता कुशीनगर 

फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

कुशीनगर जनपद के रामकोला थाना क्षेत्र अंतर्गत बगहा खुर्द ग्राम पंचायत में बीती बुधवार की रात लगभग 11 बजे चोरों ने दो बंद घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी एवं कीमती सामान चोरी कर लिया। घटना के बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, पप्पू पांडेय पुत्र झन्ना पांडेय एवं अजय पांडेय पुत्र सरस्वती पांडेय अपने परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के यहां शादी समारोह में गए हुए थे। देर रात करीब 12 बजे जब परिवार वापस घर पहुंचा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। घर के अंदर सामान चारों तरफ बिखरा पड़ा था और अलमारी व बक्सों का ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

बताया जा रहा है कि चोर घर से नकदी, जेवरात और अन्य कीमती सामान उठा ले गए। वहीं कुछ बक्से सुबह गांव के पास बगीचों में पड़े मिले, जिससे आशंका जताई जा रही है कि चोर सामान खंगालने के बाद बक्से फेंककर फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि धीरज यादव ने बताया कि जिस समय चोरी हुई, उस समय परिवार के सभी सदस्य घर पर मौजूद नहीं थे, जिसका फायदा उठाकर चोरों ने वारदात को अंजाम दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि रामकोला थाना क्षेत्र में इस प्रकार की चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, लेकिन पुलिस द्वारा प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से चोरों के हौसले बुलंद हैं।

दो दिन बीत गये लेकिन पुलिस खुलासा करने में नाकाम साबित हुई है। आगे देखना यह है कि पुलिस खुलासा करती है या लीपा पोती ही तक सीमित रह जाती है।

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से जल्द खुलासे और क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!