तमकुही रोड डोल मेला परिसर से मोटरसाइकिल चोरी, तलाश जारी

तमकुही रोड डोल मेला परिसर से मोटरसाइकिल चोरी, तलाश जारी
एडिटर इन चिप अखिलेश कुमार द्विवेदी 9tv भारत समाचार यूपी बिहार मीडिया
तमकुहीराज (कुशीनगर): थाना तुर्कपट्टी क्षेत्र के बरवा राजापाकड़ (टोला-छपरा लक्ष्मीपुर) निवासी रवीन्द्र चौहान पुत्र श्री छोटेलाल चौहान की मोटरसाइकिल तमकुही रोड पर आयोजित डोल मेले के दौरान चोरी हो गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना 1 सितंबर 2026 की रात लगभग 11:00 बजे की है। पीड़ित अपनी काले और सिल्वर रंग की स्पलेंडर प्लस मोटरसाइकिल (नंबर: UP 57 BS 5924) लेकर लोकमान्य इंटरमीडिएट कॉलेज के रेलवे ढाला पूरब तरफ खड़ा करके मेले में गए थे। वापस लौटने पर वाहन अपने स्थान से गायब मिला। काफी खोजबीन और आसपास पूछताछ के बावजूद बाइक का कोई पता नहीं चल सका है।
वाहन एवं संपर्क विवरण:
* वाहन मॉडल: स्पलेंडर प्लस (रंग: काला व सिल्वर)
* गाड़ी नंबर: UP 57 BS 5924
* पीड़ित/संपर्क व्यक्ति: रवीन्द्र चौहान
* मोबाइल नंबर: 7310379628
पीड़ित ने स्थानीय प्रशासन और पुलिस से बाइक की बरामदगी की गुहार लगाई है। यदि किसी भी व्यक्ति को इस वाहन के संबंध में कोई जानकारी मिलती है, तो वह दिए गए मोबाइल नंबर पर तुरंत सूचित कर सकता है। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
9tv भारत समाचार यूपी बिहार मीडिया




