छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्य

कुशीनगर: अनियंत्रित होकर नहर में पलटी गैस सिलेंडर लदी मैजिक, सूझबूझ से बची चालक की जान

कुशीनगर: अनियंत्रित होकर नहर में पलटी गैस सिलेंडर लदी मैजिक, सूझबूझ से बची चालक की जान

एडिटर इन चिप अखिलेश कुमार द्विवेदी 9tv भारत समाचार यूपी बिहार मीडिया

कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के बरई रजवाहा नहर पर मोगलपुरा मदरसे के पास मंगलवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। मठिया गुरवलिया स्थित एक गैस एजेंसी से गैस सिलेंडरों की डिलीवरी के लिए निकला मैजिक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर नहर में पलट गया।
चालक ने छलांग लगाकर बचाई जान
मंगलवार दोपहर करीब दो बजे जब सिलेंडरों से लदा वाहन मोगलपुरा मदरसे के पास पहुंचा, तभी अचानक वाहन पर से चालक का नियंत्रण छूट गया। दुर्घटना होते देख चालक ने समय रहते समझदारी दिखाई और चलती गाड़ी से छलांग लगा दी, जिससे वह बाल-बाल बच गया।
ग्रामीणों ने की मदद, जेसीबी का इंतजार
हादसे की खबर मिलते ही मौके पर आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए नहर में गिरे गैस सिलेंडरों को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि, नहर में पलटे मैजिक वाहन को बाहर निकालने के लिए खबर लिखे जाने तक जेसीबी का इंतजार किया जा रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!