छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

स्टेट हाईवे सलेमगढ़ बाजार नाली निर्माण में लापरवाही: विधायक डा. असीम कुमार राय ने किया स्थलीय

स्टेट हाईवे सलेमगढ़ बाजार नाली निर्माण में लापरवाही: विधायक डा. असीम कुमार राय ने किया स्थलीय निरीक्षण, दिए सख्त निर्देश

एडिटर इन चिप अखिलेश कुमार द्विवेदी 9tv भारत समाचार यूपी बिहार मीडिया 

सलेमगढ़ (कुशीनगर)। सलेमगढ़-अहिरौलीदान स्टेट हाईवे स्थित सलेमगढ़ बाजार में अधूरी और तकनीकी रूप से खराब नाली निर्माण की समस्या का स्थानीय विधायक डा. असीम कुमार राय ने मौके पर पहुंचकर संज्ञान लिया। 29 अगस्त को समाचार पत्र में खबर प्रकाशित होने के बाद विधायक ने सोमवार शाम 4 बजे घटनास्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सलेमगढ़ शिवमंदिर के सामने नाली से पानी उफनकर सड़क पर फैला पाया गया, जिससे जल निकासी पूरी तरह बाधित थी। स्थानीय दुकानदारों—सुरेंद्र गुप्ता, अशरफी गुप्ता, विनोद जायसवाल आदि—ने बताया कि सड़क पर जमा पानी शिवमंदिर तक पहुंच जाता है, जिससे काफी परेशानी हो रही है।

मुख्य बिंदु:

* कड़ी नाराजगी: स्थिति देखकर विधायक ने लोक निर्माण विभाग (PWD) के अभियंता और ठेकेदार को फोन कर कड़ी फटकार लगाई।

* तत्काल सुधार के निर्देश: तकनीकी गड़बड़ी को सुधारते हुए अधूरी नाली का निर्माण तुरंत पूरा करने का आदेश दिया।

* कार्रवाई की चेतावनी: लापरवाही बरतने वाले अभियंता और ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही।

विधायक ने जनता को आश्वस्त किया कि नाली का निर्माण मानक के अनुसार दुरुस्त कराया जाएगा ताकि जलभराव की समस्या समाप्त हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!