
सलेमगढ़ में भाजपा ने निकाली तिरंगा यात्रा।
सलेमगढ़, कुशीनगर।
एडिटर इन चीप अखिलेश कुमार द्विवेदी 9tv समाचार भारत यूपी बिहार मीडिया
भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में सेवरही विकास खंड के तरया सुजान मंडल के सलेमगढ़ कस्बे में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं द्वारा भव्यरूप से विशाल तिरंगा याता निकाली गई।
मंगलवार को सायंकाल चार बजे फोरलेन सलेमगढ़ चौराहे से होकर छावनीपुर होते सलेमगढ़ उत्तरी चौराहे तक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली है जिसमें सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता एवं युवा हाथ में तिरंगा झंडा लहराते हुए भारत माता की जय की गगनभेदी नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे जिससे पूरा क्षेत्र देशभक्ति भावना से ओतप्रोत हो गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक नन्दकिशोर मिश्रा, भाजपा नेत्री डॉ संध्या मिश्रा, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा, भाजपा नेता संजय गुप्ता, भाजपा
नेता केशव पांडेय, आनन्द मिश्रा, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह, युवा भाजपा नेता ओजस्वी मिश्र, युवा भाजपा नेता निलय सिंह, युवा भाजपा नेता विशाल सिंह पटेल, मुन्ना पांडेय, मुकुल, संजय पटेल, मिथिलेश ठाकुर, डॉ वशिष्ठ, ओमप्रकाश मिश्र, ओमजी, विजय, दीपक, अर्जुन आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।




