दावत खाकर लौट रहे 32 वर्षीय युवक नरेन्द्र पटेल की बाईक फिसलने से मौत

दावत खाकर लौट रहे 32 वर्षीय युवक नरेन्द्र पटेल की बाईक फिसलने से मौत
परिवार का एकलौता चिराग बुझ गया घर वालों का रो-रो कर बुरा हाल
संवाददाता कुशीनगर
फिरोज अंसारी अश्क 9tv Bharat
samachar UP Bihar media
तरयासुजान के छावनी टोला गांव का युवक सोमवार की रात में जमसड़ीया गांव में दोस्त के घर दावत खाकर 10बजे रात में बाइक से अपने गांव के दोस्त के घर से वापस लौट रहा था ।इस दौरान मुकुंदपुर गांव के पास बाइक फिसलने से गंभीर रूप से घायल हो गया। साथी भी चोटिल हो गया। घटना की सूचना पर परिजन अस्पताल ले गए। जहां गोरखपुर ले जाया गया।इलाज के दौरान गंभीर घायल युवक की मौत हो गई।जो अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था।
तरयासुजान के सलेमगढ़ छावनी टोला का निवासी 32 वर्षीय युवक नरेंद्र पटेल अपने गांव के ही दोस्त विशाल पटेल 25 वर्षीय के साथ जमसड़ीया गांव के निवासी दोस्त के घर दावत खाने गया था। जहां से दोनों बाइक से वापस लौट रहे थे। जैसे ही मुकुंदपुर गांव के पास पहुंचे थे कि दोनों बाइक फिसलने से सड़क पर गिर पड़े। जहां नरेंद्र पटेल औंधे मुंह सिर के बल गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। दूसरे युवक को हल्की चोट लगी। घायल युवक द्वारा घर सूचना दी गई। मौके पर पहुंचे लोग दोनों को आनन फानन में ईलाज के लिए तमकुहीराज ले गए। जहां से चिकित्सकों ने गोरखपुर एम्स में भेज दिया।जिसकी ईलाज के दौरान रात में ही हो मौत गई। युवक के मौत की खबर मिलते ही घर के परिजनों में चीख पुकार मच गई। क्यों कि मृतक परिवार का इकलौता चिराग था।दो वर्ष पूर्व मृतक के छोटे भाई नितेश पटेल की राजस्थान में सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। मृतक परिवार का सहारा था। घर में 65 वर्षीय पिता चंद्रजीत व मां सहित बहन का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक अविवाहित था। तीन दिन पूर्व बाहर से घर आया था।
चौकी प्रभारी बहादुरपुर शशांक राय ने कहा कि घटना के बावत विधिक कार्रवाई की जा रही है।




