छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

ब्लाक प्रमुख रंजना पासवान क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर से मिलीं

ब्लाक प्रमुख रंजना पासवान क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर से मिलीं

संवाददाता कुशीनगर
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

जनपद के सुकरौली ब्लॉक प्रमुख श्रीमती रंजना पासवान ने शनिवार को गौतमपल्ली स्थित 20 नंबर मंत्री आवास पर उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर से शिष्टाचार भेंट की।मुलाकात के दौरान ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान ने अपने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं एवं विकास से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों से कैबिनेट मंत्री को अवगत कराया। वही उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान एवं विकास कार्यों को गति देने के लिए आवश्यक कदम उठाने का अनुरोध किया।
इस दौरान पर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने उपस्थित लोगों की समस्याओं एवं जनहित से जुड़े विषयों को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश भी दिए तथा जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देने की बात कही।
ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान ने विशेष रूप से 335 विधानसभा रामकोला क्षेत्र से जुड़े जनहित के मुद्दों को मंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा। क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान को लेकर हुई इस पहल से रामकोला विधानसभा क्षेत्र के लोगों में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया। स्थानीय लोगों ने उम्मीद जताई कि क्षेत्र की लंबित समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा और विकास कार्यों को नई गति मिलेगी।
अंत में ब्लॉक प्रमुख रंजना पासवान ने जनहित के मुद्दों पर सकारात्मक पहल एवं सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!