तरया सुजान पुलिस को मिली बड़ी सफलता: चोरी के सामान के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार

तरया सुजान पुलिस को मिली बड़ी सफलता: चोरी के सामान के साथ 2 अभियुक्त गिरफ्तार
तरया सुजान (कुशीनगर):
एडिटर इन चिप अखिलेश कुमार द्विवेदी 9tv भारत समाचार यूपी बिहार मीडिया
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर श्री केशव कुमार के कुशल निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के नेतृत्व में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान थाना तरया सुजान पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चोरी किए गए सामान की बरामदगी के साथ 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
मुकदमा व धाराएं:
पुलिस ने मु०अ०सं० 256/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 305, 331(4) और 317(2) से संबंधित मामले में यह कार्रवाई की है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का वि
वरण:
* संजीव राय (उम्र लगभग 32 वर्ष), पुत्र देवनारायन राय, निवासी- तरया हंसराज कोडरा, थाना तरया सुजान, जनपद कुशीनगर।
* अनिल पाण्डेय उर्फ चांदी लाल (उम्र लगभग 40 वर्ष), पुत्र जनार्दन पाण्डेय, निवासी- तरया हंसराज कोडरा, थाना तरया सुजान, जनपद कुशीनगर।
पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए दोनों अभियुक्तों के खिलाफ विधिक एवं अग्रिम कार्रवाई की जा
रही है।




