छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्य

8 सितंबर को राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा का कुशीनगर दौरा 

8 सितंबर को राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा का कुशीनगर दौरा

रामकोला में एचपी पेट्रोल पंप पर होगा स्वागत सभी तैयारियां पूरी

संवाददाता कुशीनगर

फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी भारत समाचार यूपी बिहार मीडिया

रामकोला प्रदेश सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के राज्यमंत्री हंसराज विश्वकर्मा का मंगलवार, 8 सितंबर को कुशीनगर जनपद आगमन होगा। इस दौरान वह कुशीनगर विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होने के साथ औद्योगिक इकाइयों एवं निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण करेंगे। उनके स्वागत को लेकर विश्वकर्मा समाज एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

सोमवार को राज्यमंत्री के प्रधान निजी सचिव राजीव कुमार द्वारा जारी कार्यक्रम के हवाले से पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेम विश्वकर्मा ने बताया  कि राज्यमंत्री सुबह 10 बजे रामपुर पंद्रह मिल पहुंचेंगे। इसके बाद सुकरौली, हाटा और हेतिमपुर होते हुए दोपहर 12 बजे होटल पथिक निवास पहुंचेंगे। कुछ देर रुकने के बाद दोपहर एक बजे विश्वकर्मा मंदिर पहुंचेंगे। वहां परिचय कार्यक्रम के बाद कसया स्थित निर्माणाधीन उद्योग भवन का निरीक्षण करेंगे।

दोपहर 1:30 बजे सुभाष नगर वार्ड में आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद शाम 3:30 बजे सिसवा महंथ में जितेंद्र विश्वकर्मा के आवास पर भोजन एवं विश्राम करेंगे। इसके पश्चात सिसवा महंथ स्थित मिनी औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे।

राज्यमंत्री शाम 4:20 बजे रामकोला-पडरौना मार्ग स्थित एचपी पेट्रोल पंप पर आयोजित स्वागत कार्यक्रम में शामिल होंगे। शाम पांच बजे पडरौना में अनिल कुमार शर्मा के आवास पर जाएंगे। इसके बाद शाम 5:25 बजे वह जनपद से वाराणसी के लिए प्रस्थान करेंगे।

डॉ. टी पी शर्मा ,अनिरुद्ध शर्मा, पारस शर्मा, राकेश शर्मा, बांकेलाल विश्वकर्मा, दिनेश विश्वकर्मा, मोतीलाल विश्वकर्मा, लक्ष्मण विश्वकर्मा, रामरतन विश्वकर्मा आदि ने बताया कि रामकोला में जोरदार स्वागत के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!