लक्ष्मीगंज से देवरिया बाबू जाने वाली रोड पर जल जमाव से आवागमन में परेशानी

लक्ष्मीगंज से देवरिया बाबू जाने वाली रोड पर जल जमाव से आवागमन में परेशानी
हल्की बारिश में जलजमाव है तो मूसलाधार बारिश में क्या हाल होगा संवाददाता कुशीनगर
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी भारत समाचार यूपी बिहार मीडिया
जनपद कुशीनगर के विकासखंड ग्रामकोला के लक्ष्मीगंज बाजार से ग्राम सभा देवरिया बाबू जाने वाली रोड पर अभी हल्की बारिश हुई है जल जमाव हो गया जिससे आवा गमन में राहागीरों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
रोड पर कई जगह गड्ढे हो गये हैं जहां पानी इकट्ठा हो रहा है। लक्ष्मीगंज बाजार में कई विद्यालय है इंटर कॉलेज भी है जहां छात्र-छात्रा पढ़ने आते जाते हैं इसके साथ ही कई ग्राम सभा के लोग लक्ष्मीगंज बाजार में जरूरत का सामान लेने आते जाते हैं हल्की बारिश में पानी का जल जमाव होने से छात्र छात्राओं ,आम जनमानस को आने जाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात का मौसम है अगर मूसला धार बारिश हो गई तो आने-जाने में जरूरत से ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ेगा जिसमें बच्चों के गिरने, बाइक से लेकर फोर व्हीलर तक को आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। रोड के किनारे नाली तो बनी लेकिन नाली भर चुकी है जिसके वजह से पानी कहीं बाहर नहीं बह रहा है और रोड के ऊपर जल जमाव हो गया है। खतरे की आशंका भी जताई जा रही है कई बार टेंपो वाहन पलट चुके हैं लेकिन जान माल का खतरा नहीं हुआ है फिर भी जिम्मेदार लोग एकदम मौन है नाली की सफाई नहीं हो रही है और रोड पर जो गड्ढे हैं उसकी कायदे से मरम्मत न हो रही हो रही है जिससे बरसात में पानी जमा हो रहा है इसके साथ ही पानी जमा होने से अगल-बगल के लोग जो रहने वाले हैं उन्हें काफी दिक्कतें हो रही है संक्रमण फैलने का भी खतरा है लोगों में डर बना हुआ है कि इस तरह से पानी इकट्ठा रहेगा तो हो सकता है कि संक्रमण भी फैल जाये जिससे तमाम लोग बीमारियों की चपेट में आ जाए लक्ष्मीगंज के लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द इसका निस्तारण हो ताकि रोड पर जल जमाव न होने पाए। किसी भी तरह की अनहोनी न होने पाए और ना ही कोई संक्रमण फैलने पाए अगर ऐसा होता है तो इसके जिम्मेदार जिम्मेदार लोग ही होंगे इसलिए जितना जल्द हो सके इसका निस्तारण हो यही आम जनमानस की मांग है।




