अभा पत्रकार सुरक्षा समिति की बैठक में प्रदेशिक सम्मेलन की सफलता पर चर्चा

पत्रकार लोकतंत्र का होता है आईना; अजय सिंह
संवाददाता कुशीनगर
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति (एबीपीएसएस) जनपद कुशीनगर की एक बैठक संपन्न हुई जिसमें लखनऊ में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग को लेकर होने वाले महा सम्मेलन की तैयारियों पर चर्चा की गई।
रविवार को आयोजित बैठक में मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष अजय प्रताप नारायण सिंह ने संगठन की मजबूती की चर्चा करते हुए कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का आईना होता है। हमें निष्पक्ष लेखनी पर ध्यान देना चाहिए और खबरें एक पक्षीय न हो। श्री सिंह ने लखनऊ में होने वाले ऐतिहासिक महा सम्मेलन में सहयोग, समर्थन की अपील की। विशिष्ट अतिथि प्रदेश संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ आरके भट्ट ने आह्वान किया कि पत्रकार का धर्म क्या होता है। इसे समझना होगा। अपनी कलम से लोगों को न्याय दें। हम पक्ष न बनें निष्पक्ष बनें। मंडल मंत्री अजय कुमार सिंह, जिला महा मंत्री विनोद तिवारी, जिला सचिव मसरूर रिजवी, तहसील अध्यक्ष अर्जुन वेदांत, उग्रसेन कुमार गुप्ता, मुन्ना कुमार राय, सुभाष पटेल, संदीप सिंह, मंतोष कुमार जायसवाल, दिनेश सिंह ने पत्रकार उत्पीड़न की घटनाओं पर रोक लगाने की मांग करते हुए कहा कि संगठन पत्रकार हित और सम्मान को लेकर हमेशा संघर्षरत है। अंत में सदस्यता अभियान और परिचय पत्र को लेकर चर्चा की गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हृदया नन्द शर्मा और संचालन क्षेत्रीय महा मंत्री विजय कुमार राव ने किया। इस दौरान मो. असलम अंसारी, विवेकानंद सिंह, उमर फारूक
छोटे, अमित कुमार सिंह, अभय प्रताप, त्रियुगी नारायण जायसवाल, सरफराज अली, मुबारक हुसैन, छोटेलाल कुशवाहा, हिदायत, दिलीप कुमार भारती, मेराज अली, मोहन वर्मा सहित प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के पत्रकार मौजूद रहे।




