क्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

सैनुल्लाह अंसारी के द्वारा जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन किया गया मुल्क में अम्न व शांति के लिए दुआ की गई 

 

देवरिया बाबू अंसारी टोला में हिंदू मुस्लिम एकता देखने को मिली 

संवाददाता कुशीनगर 

फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

कुशीनगर जनपद के रामकोला विकासखंड की अंतर्गत देवरिया बाबू अंसारी टोला में जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आयोजन सैनुल्लाह अंसारी के द्वारा किया गया। 

इस जश्ने ईद मिलादुन्नबी में हिंदू मुस्लिम सभी वर्गों के लोग आए हुए थे हिंदू मुस्लिम एकता देखने को मिली जश्ने ईद मिलादुन्नबी का आगाज कुरान की तिलावत से हुआ उसके बाद नात शरीफ पढ़ी गई फिर तकरीर का दौर शुरू हुआ सभी वर्ग के लोग पूरे दिलजमई के साथ तकरीर सुने और आखिर तक जमा रहे। अपनी तकरीर के दौरान उल्माए कराम दीन और दुनिया दोनों पर रोशनी डालें अपने तकरीर के दौरान ने उल्माए कलाम ने कहा कि सभी मजहब का एतराम करना चाहिए और एक दूसरे से अच्छा व्यवहार इंसानियत तथा भाईचारागी के साथ जीवन गुजारना चाहिए कोई ऐसा काम नहीं करना चाहिए जिससे किसी के आस्था को चोट पहुंचे एक दूसरे से मिलजुल कर एक दूसरे के सुख दुख में बढ़कर हिस्सा लेना चाहिए बुराई से बचना चाहिए मजहबे इस्लाम हमें सिखाता है कि हम जिस मुल्क में रहे उसके लिए जान निसार रहे।इस्लाम को मानने वाले को चाहिए की नमाज रोजा की पाबंदी करें अपने बच्चे बच्चियों को भी पाबन्द बनाए और साथ-साथ दुनिया में रहे तो सलाहियत से जिंदगी गुजारे। जश्ने ईद मिलादुन्नबी सलातो सलाम के बाद खत्म हुआ उल्माए कराम में हाफिज सरफराज बेग बरैली शरीफ, हाफिज नुरुल हुदा बरैली शरीफ, हाफिज अमीर अहमद बरैली शरीफ, मौलाना अमिरुल्लाह अंसारी अंसारी टोला की मौजूदगी रही।

गांव के जिम्मेदार लोगों में सैनुल्लाह अंसारी, वाजिद अंसारी ,माजिद, अरमान, औरंगजेब, अमजद, खुर्शेद, ऐनुल्लाह, तौहीद, मुस्तफा उर्फ भोला ,जूनैद, रोज मोहम्मद, सद्दीक अहमद, गुलाम नबी, गुलाम अली, होसिलदार, महफूज, आसिफ रजा, अतिउल्लाह, अब्बास, उमर फारूख, दस्तगीर, मुसाहेब, रोशन, अली मुहम्मद, शकील ,जियाउर्रहमान, इदरीश, शाहरुख ,जमील, समील,समीर, इम्तियाज हर्ष सिंह, सदरी निषाद,अफजल, समीउल्लाह आदि लोग मौजूद रहे।

आखिर में सैनुल्लाह अंसारी आने वाले सभी लोगों का शुक्रिया अदा किये और खाना खिलाकर विदा किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!