छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

रामपुर बगहा साहबगंज में रुद्र महायज्ञ की तैयारी पूर्ण 

 

भव्य कलश यात्रा निकाली गई 

संवाददाता कुशीनगर 

फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

कुशीनगर जिले के विकासखंड रामकोला के रामपुर बगहा ग्राम सभा के साहबगंज शिव मंदिर पर भव्य रुद्र महायज्ञ होने जा रहा है जिसकी तैयारी पूरी हो चुकी है 18 -5-2026 दिन सोमवार को कलश यात्रा निकाली गयी जो ग्राम सभा के कई गांवों मठिया ,ओझा टोला,सिधावट,सिधावट छावनी पांडे टोला,बभनौल से भ्रमण करते हुए राम जानकी घाट कप्तानगंज पर कलश यात्रा पहुंची जहां जल भरने का कार्य संपन्न किया गया पुनः साहबगंज शिव मंदिर पर समापन किया गया इस कलश यात्रा में रामपुर ग्राम सभा के कई गांव की महिला, पुरुष, बच्चियां शामिल रहीं। कलश यात्रा जब साहबगंज से कप्तानगंज की तरफ रवाना हुआ तो एक अलग छटा देखने को मिली पूरे उत्साह भक्तिमय माहौल में सभी लोग नजर आए जय घोष लगाते हुए सभी पुरुष महिलाएं बच्चियां चल रही थीं एक आस्था और भक्ति का मंजर देखने को मिला।

शिव मंदिर के पुजारी नाथू प्रसाद चतुर्वेदी ने बताया कि यह महायज्ञ 18- 5- 2026 से शुरू होकर 28-5- 2026 को समापन होगा इसमें कथा वाचक आचार्य संपूर्णानंद पांडे द्वारा प्रतिदिन दिन में 12:00 से 3:00 तक प्रवचन होगा और प्रत्येक दिन रात्रि में 8:00 बजे से 2:00 बजे रात्रि तक रामलीला होगा रामलीला वृंदावन के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया जाएगा। कलश यात्रा के दौरान काफी संख्या में लोग एकत्रित रहे मुख्य रूप से रामकोला विधानसभा के भावी प्रत्याशी राधेश्याम पासवान, पूर्व प्रधान विजय यादव, दिनेश रौनियार, मोहन रौनियार, श्री राम गुप्ता, पंकज वर्मा, रामप्रसाद वर्मा, नरेश वर्मा, कृष्णा वर्मा, कुसुम देवी, गुड्डी देवी, गोदावरी देवी, इंदु देवी, यशोदा देवी, आरती देवी, कौशल्या देवी ,मीरा देवी ,गुड्डू वर्मा, सुनील वर्मा, अरुण वर्मा, मुन्ना रौनियार, रविंद्र रौनियार, नरेश यादव आदि लोग मौजूद रहे।

इन सभी लोगों ने आम जनमानस और भक्तगणों से आग्रह किया कि इस रुद्र महायज्ञ में ज्यादा से ज्यादा संख्या में आकर सफल बनावें और धार्मिक बातों को सुने और लाभ उठावें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!