Uncategorized

सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल 17 वर्षीय किशोर कृष्णा इलाज के दौरान मौत

सड़क हादसे में गम्भीर रूप से घायल 17 वर्षीय किशोर कृष्णा इलाज के दौरान मौत

गांव में पसरा सन्नाटा परिवार में मचा कोहराम

संवाददाता कुशीनगर

फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत यूपी बिहार मीडिया 

रामकोला थाना क्षेत्र में 31 जुलाई को हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 17 वर्षीय किशोर कृष्णा पुत्र नंदू की इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई। घटना से परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत महुअवा दहाउर निवासी कृष्णा 31 जुलाई को रामकोला से वापस लौट रहा था। इसी दौरान एचपी पेट्रोल पंप के सामने पीछे से आ रही बाइक, जिसे ग्राम पंचायत बिशुनपुरा निवासी एजाज पुत्र आलम चला रहा था, ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में कृष्णा सहित एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। बाद में कृष्णा का इलाज गोरखपुर के एक अस्पताल में चल रहा था।

करीब पांच दिनों तक जीवन और मौत से संघर्ष करने के बाद बुधवार को कृष्णा ने अंतिम सांस ली। जैसे ही शव गांव पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक का माहौल बन गया।

फिलहाल पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है। अब यह देखना होगा कि मामले में पुलिस द्वारा क्या कार्रवाई की जाती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!