वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी पं. नीरज तिवारी के जन्मदिवस पर उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब

वरिष्ठ अधिवक्ता एवं समाजसेवी पं. नीरज तिवारी के जन्मदिवस पर उमड़ा शुभकामनाओं का सैलाब
तमकुहीराज/मथौली (कुशीनगर):
एडिटर इन चिप अखिलेश कुमार द्विवेदी 9tv भारत समाचार यूपी बिहार मीडिया
जाने-माने अधिवक्ता, सुप्रतिष्ठित समाजसेवी और माँ विंध्यवासिनी के अनन्य उपासक पं. नीरज तिवारी के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुवार को दिनभर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। सुबह से ही क्षेत्र के गणमान्य जनों, वरिष्ठ नागरिकों, पत्रकारों, अधिवक्ताओं और बुद्धिजीवियों ने उन्हें दीर्घायु और सुखद जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
सामाजिक और व्यावसायिक क्षेत्र में विशेष पहचान
पंडित नीरज तिवारी पेशे से एक कुशल अधिवक्ता होने के साथ-साथ पांडित्य कर्म के भी अच्छे जानकार हैं। वे ‘सर्वहितकारी पत्रकार परिवार महासंगठन (रजि.)’ में राष्ट्रीय प्रवक्ता के गरिमापूर्ण पद पर भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। अपने मृदुभाषी स्वभाव, उच्च सुसंस्कृत व्यक्तित्व और व्यवहार कुशलता के कारण वे आम जन के साथ-साथ कार्यपालिका और विधायिका के वीवीआईपी वर्ग में भी अत्यंत लोकप्रिय हैं।
संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दिया आशीर्वाद
संगठन के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्य
क्ष घनश्याम प्रसाद ने अपने विशेष बधाई संदेश में पंडित नीरज तिवारी को “आयुष्मान भव, आरोग्य भव, यशस्वी भव और शतायु भव” की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने तिवारी जी के उज्ज्वल भविष्य और निरंतर प्रगति की कामना की।




