छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

शिव मंदिर में देवरिया सांसद की चौपाल: व्यापारियों और ग्रामीणों ने खुलकर रखीं जनसमस्याएं

शिव मंदिर में देवरिया सांसद की चौपाल: व्यापारियों और ग्रामीणों ने खुलकर रखीं जनसमस्याएं

तमकुहीराज/सलेमगढ़ कुशीनगर

एडिटर इन चिप अखिलेश कुमार द्विवेदी 9tv भारत समाचार यूपी बिहार मीडिया

तमकुहीराज ब्लॉक अंतर्गत सलेमगढ़ के शिव मंदिर परिसर में मंगलवार को देवरिया सांसद ने चौपाल लगाकर स्थानीय व्यापारियों, ग्रामीणों और आम लोगों की जनसमस्याएं सुनीं। सांसद ने ज़मीन पर बैठकर जनता की बात सुनी, जिसकी स्थानीय लोगों ने काफी सराहना की।

चौपाल में उठीं ये प्रमुख मांगें और समस्याएं:

* पठानी टोला का विद्युतीकरण: ग्रामीणों ने बताया कि चोरों द्वारा बिजली के तार काट दिए जाने से क्षेत्र में बिजली व्यवस्था ठप पड़ी है।
* विद्यालय का उच्चीकरण: व्यापारियों ने सलेमगढ़ जूनियर हाईस्कूल को हाईस्कूल स्तर तक अपग्रेड करने की मांग की।
* नगर पंचायत का दर्जा: लक्ष्मीकांत पांडेय ने सलेमगढ़ को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने का मुद्दा उठाया।
* आयुर्वेदिक अस्पताल का निर्माण: मुकेश गुप्ता ने राष्ट्रीय आयुर्वेदिक अस्पताल के लिए उपयुक्त भूमि और गुणवत्तापूर्ण भवन निर्माण की मांग रखी।
* सड़क एवं स्ट्रीट लाइट: मुन्ना गुप्ता ने जर्जर सड़कों की मरम्मत और बाजार में स्ट्रीट लाइटें लगवाने की मांग की।

* शिक्षामित्रों का स्थायीकरण: शिक्षामित्रों को स्थायी

करने की मांग को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष धर्मेंद्र पांडेय ने सांसद को ज्ञापन सौंपा।

सांसद ने सभी जनसमस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए जल्द से जल्द संबंधित अधिकारियों के माध्यम से उचित समाधान और कार्रवाई का पूरा भरोसा दिलाया।

इस चौपाल में भाजपा नेता केशव पांडेय, पूर्व प्रधान सुनील पांडेय, राजू पटेल उर्फ संजय पटेल, युवा नेता निलय सिंह, विशाल सिंह पटेल, सांसद प्रतिनिधि धीरज त्रिपाठी, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि धनंजय तिवारी, मिथिलेश ठाकुर, अजय द्विवेदी, विनोद सैनी, आलोक गुप्ता, पंकज गुप्ता, अभिषेक शुक्ला और नीरज बाबा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी और ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!