सलेमगढ़ में ट्रायल शुरू होते ही धंसी NHAI की नई सर्विस लेन, गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल

सलेमगढ़ में ट्रायल शुरू होते ही धंसी NHAI की नई सर्विस लेन, गुणवत्ता पर उठे गंभीर सवाल
एडिटर इन अखिलेश कुमार द्विवेदी 9tv भारत समाचार यूपी बिहार मीडिया
सलेमगढ़ (कुशीनगर): राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर सलेमगढ़ में एनएचएआई (NHAI) द्वारा निर्माणाधीन ओवरब्रिज की दक्षिणी सर्विस लेन के ट्रायल के दौरान निर्माण कार्य की पोल खुलकर सामने आ गई। यूपी से बिहार की ओर जाने वाले मार्ग पर बनी इस सर्विस लेन को भारी वाहनों की आवाजाही के लिए खोला गया था, लेकिन ट्रायल शुरू होते ही सड़क कई स्थानों पर धंसने लगी और उसमें बड़ी-बड़ी दरारें आ गईं।
महज 4 घंटे में बंद करनी पड़ी सड़क
सड़क धंसने और स्थिति बिगड़ने पर अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में महज 5 घंटे बाद ही सर्विस लेन को यातायात के लिए पूरी तरह बंद करना पड़ा। रात में ही कंपनी की ओर से गड्ढों को भरकर जल्दबाज़ी में मरम्मत का काम शुरू किया गया।
घटिया निर्माण को लेकर ग्रामीणों और दुकानदारों में भारी रोष
इस सर्विस लेन का निर्माण पीकेटी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा कराया जा रहा है। भारी वाहनों का दबाव पड़ते ही सड़क धंसने से स्थानीय दुकानदारों और ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर कड़े सवाल उठाते हु
ए मानकों की अनदेखी और भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि पहली ही परीक्षा में सड़क का इस तरह धंस जाना निर्माण सामग्री और कार्यशैली की पोल खोलता है।




