Uncategorized

मिशन हॉस्पिटल में एक बच्ची की लापरवाही के कारण मौत लगा आरोप

मिशन हॉस्पिटल में एक बच्ची की लापरवाही के कारण मौत लगा आरोप

डिप्टी सीएमओ ने किया घटनास्थल का दौरा

कुशीनगर फिरोजअश्क 9 टीवी समाचार भारत यूपी बिहार मीडिया

कप्तानगंज नगर में देखा जाए तो 10 दिनों के अंदर ताबड़तोड़ कई घटनाएं, धरना प्रदर्शन जबरदस्त हुए हैं। आज सोमवार को नगर के सच्चिदानंद हॉस्पिटल पर जिले के चर्चित चैनल कुशीनगर समाचार के संपादक पत्रकार संदीप मिश्रा के छोटे भाई अश्वनी मिश्रा की पत्नी का सच्चिदानंद हॉस्पिटल में प्रसव के बाद बच्ची पैदा होने के बाद अस्पताल के डॉक्टर के लापरवाही से मौत हो गई ।इसको लेकर खुद पत्रकार संदीप मिश्रा अपने परिजनों के साथ अस्पताल के परिसर पर धरने पर बैठ गए ।
घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि पत्रकार संदीप मिश्रा के छोटे भाई अश्वनी मिश्रा की पत्नी मीनाक्षी को सच्चिदानंद हॉस्पिटल में दिनांक 19 अगस्त को प्रसव पीड़ा के दौरान भर्ती कराया गया 20 अगस्त को नॉर्मल डिलीवरी से बच्ची पैदा हुई। उस वक्त बच्ची स्वस्थ थी, लेकिन अगले दिन बताया गया कि बच्ची को पीलिया हो गया है ,उसे आईसीयू में भर्ती करना पड़ेगा ।इस पर अश्वनी मिश्रा ने कहा कि मुझे छुट्टी दे दे मैं कहीं अन्य डॉक्टर से दिखलाऊंगा लेकिन डॉक्टर एक न सुनी आखिर लापरवाही के कारण 24 अगस्त को सुबह बताया गया की बच्ची की मौत हो गई है इसको लेकर परिजन अस्पताल के परिसर पर धरने पर बैठ गए। घंटों धरने पर बैठने के बाद करीब11 बजे जिले के डिप्टी सीएमओ मौके पर पहुंचकर धरना दे रहे संदीप मिश्रा व उनके परिवार के लोगों से बातचीत किया और ज्ञापन लिया कि सीएमएस को यह ज्ञापन और घटना के बारे में बताया जाएगा। वहीं धरने पर बैठे डॉक्टर भी आई लेकिन वहां परिजनों के जवाब का उत्तर नहीं दे पाई। बच्ची की मां मीनाक्षी और उनकी सास अधिकारियों से विनती कर रही थी कि इन लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
सच्चिदानन्के एद नन्द हास्पिटल में यह कोई नई घटना नहीं। इसके पूर्व कई महिलाओं व बच्चों की लापरवाही से मौत हो चुकी है,लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई।आज एक पत्रकार का मामला सामने आया है,देखिए इस मामले में प्रशासन क्या कार्यवाही करता है।
धरने पर दूर से आये कई मरीजों के परिजन व संदीप ने खुद बताया कि इस अस्पताल में पुरुषों की पाबंदी है।पुरुषों को मरीज से भेंट नहीं करने दिया जाता।
गार्ड व अन्य कर्मचारी मरीजों व उनके परिजनों के साथ बदसलूकी करते है।
अस्पताल परिसर में लगे टीन शेड में जहां मरीजों के परिजन बैठते हैं एक भी पंखा नहीं लगाया गया है।
अस्पताल के सामने रॉड पर अतिक्रमण से आये दिन दुर्घटना घटती रहती है।
इसके अलावा पी डब्लू डी की जमीन रोड पर अवैध रूप से मोटरसाइकिल जमा कराया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!