ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं बीडीयो रामकोला चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं बीडीयो रामकोला चौपाल लगाकर सुनी ग्रामीणों की समस्याएं
ग्राम बगहा खुर्द में
संवाददाता कुशीनगर
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी भारत समाचार यूपी बिहार मीडिया
विकास खण्ड रामकोला के बगहा खुर्द गांव में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट एवं बीडीओ रामकोला मयंक त्रिपाठी ने चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने मौके पर पहुंचकर गांव की व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को समस्याओं के तत्काल समाधान के निर्देश दिए।
ग्रामीणों ने गांव की सड़कों के किनारे उगी झाड़ियों की सफाई की मांग करते हुए बताया कि गांव में केवल एक सफाईकर्मी होने के कारण सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने इस मामले में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
चौपाल के बाद ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने सामुदायिक शौचालय का निरीक्षण किया। इसके बाद प्राथमिक विद्यालय पहुंचकर परिसर एवं आसपास की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने विद्यालय के पीछे उगी झाड़ियों की तत्काल स
फाई कराने, दिव्यांग शौचालय में फाटक लगवाने तथा साफ-सफाई बेहतर रखने के निर्देश दिए। विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यार्थियों से बातचीत कर उनकी शैक्षिक जानकारी परखी। छात्रा नजमा से नौ का पहाड़ा सुना, जबकि कक्षा तीन की छात्रा श्रेया से प्रधानमंत्री का नाम पूछा, जिसका छात्रा ने सही जवाब दिया।
ग्रामीणों ने पेंशन से जुड़ी समस्याएं भी अधिकारियों के सामने रखीं। कैलाशी देवी ने बताया कि रमाकांत की पेंशन छह माह से नहीं आई है। ग्रामीणों ने विद्यालय में सीसीटीवी कैमरा लगवाने और दिव्यांग शौचालय की मरम्मत कराने की मांग भी की।
इससे पहले ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने कुसम्हा गांव का भी दौरा किया था, जहां पानी की टंकी के चालू नहीं होने और वाटर एटीएम खराब होने की शिकायत की जांच की। उन्होंने मौके पर स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित कर्मचारियों को व्यवस्था तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान पंचायत सचिव जयप्रकाश सिंह, टीए एसएन श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान सीता यादव, विजय सिंह, धीरज यादव, अमरदेव शर्मा, संजय प्रसाद, रजवंत कुशवाहा, राजेंद्र सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।




