मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर भव्य साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ

मुंशी प्रेमचंद की जयंती के अवसर पर भव्य साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ
संवाददाता कुशीनगर
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी भारत समाचार यूपी बिहार मीडिया
शिव दुलारी देवी डिग्री कॉलेज, रामकोला में मुंशी प्रेमचंद जयंती के अवसर पर एक भव्य साहित्यिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को महान साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद के जीवन, साहित्य एवं उनके आदर्शों से परिचित कराना था।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या मनीषा सिंह ने की। अपने संबोधन में उन्होंने विद्यार्थियों को मुंशी प्रेमचंद के साहित्य से प्रेरणा लेकर समाज में नैतिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं को अपनाने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अन्नू ने मुंशी प्रेमचंद के प्रसिद्ध उपन्यास “गबन” पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी, जबकि अंशु कुशवाहा
ने “बड़े घर की बेटी” कहानी पर अपने विचार प्रस्तुत किए। दोनों विद्यार्थियों की प्रस्तुति की उपस्थित सभी लोगों ने सराहना की।
इस अवसर पर पवन मिश्रा, विक्की चौधरी, प्रियंका पांडेय एवं पंकज कुमार राव की विशेष उपस्थिति रही। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।




