कमांडिंग ऑफिसर कर्नल हरीश चन्द का भव्य स्वागत

कमांडिंग ऑफिसर कर्नल हरीश चन्द का भव्य स्वागत
हरिराम ओंकार मल खेतान इंटर कॉलेज लक्ष्मीगंज
संवाददाता कुशीनगर
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी भारत समाचार यूपी बिहार मीडिया
रामकोला विकासखंड के लक्ष्मीगंज बाजार स्थित हरि राम ओंकार मल खेतान इंटर कॉलेज में यूपी 50 बटालियन एनसीसी, पडरौना के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल हरीश चंद के आगमन पर विद्यालय परिवार द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।
विद्यालय के मुख्य द्वार पर प्रधानाचार्य एवं एनसीसी कैप्टन अवधेश कुमार पांडेय, शिक्षकगण, कर्मचारियों तथा छात्र-छात्राओं ने कर्नल हरिश चंद का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। उनके आगमन पर एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासन एवं उत्साह का परिचय देते हुए आगे बढ़कर उनका स्वागत किया और उनकी अगुवाई की।
इस दौरान कमांडिंग ऑफिसर कर्नल हरीश चंद ने विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स का निरीक्षण किया। उन्होंने कैडेट्स के अनुशासन, विद्यालय की व्यवस्थाओं एवं अभिलेखों का भी अवलोकन किया। विद्यालय में बेहतर अनुशासन व्यवस्था और सुव्यवस्थित अभिलेखों को देखकर वे काफी प्रभावित हुए तथा विद्यालय परिवार के कार्यों की सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे। इनमें राजेश कुमार सिंह, प्रवक्ता अर्थशास्त्र, सतीश चंद, प्रवक्ता हिंदी, डॉ. बृजेंद्र कुमार त्रिपाठी, प्रवक्ता इतिहास, अशफाक अहमद अंसारी, प्रवक्ता अंग्रेजी, सतीश चंद्र, अध्यापक, हवलदार प्रसाद, लिपिक वीरेंद्र कुमार, परिचारक राहुल पांडेय, अनुज कु
मार राय, मैनेजर प्रसाद, प्रहलाद प्रसाद सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
कमांडिंग ऑफिसर के आगमन से विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा। एनसीसी कैडेट्स ने अपने अनुशासन और शानदार प्रस्तुति से सभी का ध्यान आकर्षित किया।




