क्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

स्वतंत्र पत्रकार समिति उत्तर प्रदेश का भव्य पत्रकार सम्मान समारोह संपन्न

स्वतंत्र पत्रकार समिति उत्तर प्रदेश का भव्य पत्रकार सम्मान समारोह संपन्न

स्थान -ज्ञान भारती इन्टर कालेज निचलौल महराजगंज

संवाददाता कुशीनगर
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत यूपी बिहार मीडिया

महाराजगंज जिले के निचलौल तहसील अंतर्गत में स्वतंत्र पत्रकार समिति उत्तर प्रदेश द्वारा ज्ञान भारती इंटर कॉलेज, महाराजगंज में भव्य पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखसागर प्रसाद शर्मा ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद उपस्थित पत्रकारों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखसागर प्रसाद शर्मा ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं। समाज में निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने सभी पत्रकारों से सत्य एवं निष्पक्ष पत्रकारिता के माध्यम से समाज की आवाज़ बनने का आह्वान किया।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष ने उपस्थित पत्रकारों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सम्मानित एवं उपस्थित पत्रकारों में आदित्य पांडे, फरियाद, राजवंत विश्वकर्मा, अजय कुमार शर्मा, अमरनाथ शर्मा, नागेश्वर चौधरी, मुकेश कुशवाहा, सुशील कुमार, सुनील कुमार, सुशील कुमार वैद्य, कमलेश दुबे, मुस्ताक अहमद, जैतून अली, सत्येंद्र चौधरी, फिरोज अंसारी अश्क, आकाश प्रजापति, नमन मिश्रा, फिरोज खान, अजीत कुमार निगम, अनिल गुप्ता, दिवाकर द्विवेदी एवं बृजभूषण सिंह सहित बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!