छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह व उनके पुत्र रणविजय सिंह मोहन ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर समाजवादी गेट लखनऊ में बनवा कर दी बधाई

पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह व उनके पुत्र रणविजय सिंह मोहन ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन पर समाजवादी गेट लखनऊ में बनवा कर दी बधाई

लखनऊ से लेकर जनपद कुशीनगर में चर्चा जोरों पर

संवाददाता कुशीनगर
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

कुशीनगर जनपद के रामकोला विकासखंड के ग्राम सभा देवरिया बाबू के रहने वाले पूर्वांचल के शेर कहे जाने वाले पूर्व राज्य मंत्री किसान नेता राधेश्याम सिंह को भला कौन नहीं जानता है जो किसान आंदोलन से राजनीतिक पारी शुरू किये। आज भी उन्हें किसान नेता के रूप में देखा जाता है अपने राजनीतिक पारी में कई बार विधायक रहे फिर राज्य मंत्री बने राधेश्याम सिंह के घर पैतृक आवास देवरिया बाबू में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव आ चुके हैं इस बात से यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि राधेश्याम सिंह का कद क्या है।
बताते चला कि राधेश्याम सिंह जब किसानों के लिए आंदोलन कर रहे थे उस समय स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव आए हुए थे इतना ही नहीं अपने साथ लेकर लखनऊ चले गए यानी कि समाजवादी पार्टी से राधेश्याम सिंह का नाता मुलायम सिंह यादव से चला आ रहा है और मौजूदा समय में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ मजबूती से ये रिश्ता बना हुआ है इस तरह से राजनीतिक रिश्ता बना कर समाजवादी पार्टी के साथ रहना राधेश्याम सिंह से अन्य नेताओं को सीखना चाहिए जो आए दिन दल बदलते रहते हैं। खाटी समाजवादी पूर्वांचल के शेर किसान नेता पूर्व राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह के जीवन में कई उतार चढ़ाव आए लेकिन समाजवादी पार्टी का साथ निभाते रहे आज भी समाजवादी पार्टी का एक स्तंभ बनकर खड़े रहते हैं उनके सुपुत्र रणविजय सिंह मोहन पूर्व प्रत्याशी हाटा से रहे इस बार भी चुनाव लड़ने की पुरजोर तैयारी में हैं।
राधेश्याम सिंह व उनके पुत्र रणविजय सिंह मोहन ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान में कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव के जन्मदिन पर लखनऊ में समाजवादी गेट बनवाकर जन्मदिन की बधाई दिए लखनऊ से लेकर जनपद कुशीनगर में यह चर्चा जोरों पर है कि आज तक कोई नेता नहीं पूर्वांचल का जो काम किया वह काम राधेश्याम सिंह व उनके सुपुत्र रणविजय सिंह मोहन ने करके दिखा दिए पूर्वांचल के शेर किसान नेता राधेश्याम सिंह ऐसे ही नहीं कहे जाते हैं गरीब मजबूर बेबस और किसनों की समस्याओं को सुनने व उनका निदान करने- कराने के लिए 24 घंटे तत्पर रहते हैं चाहे राधेश्याम सिंह सत्ता में रहे या ना रहे लेकिन कोई गरीब मजबूर बेबस कहीं का हो जरूरत पड़ने पर उनका मदद करते हैं। नेता तो कुशीनगर जनपद में बहुत है लेकिन राधेश्याम सिंह नहीं बन सकते। आज भी लोगों के दिलों में राज करने वाला कोई नेता है तो सिर्फ और सिर्फ राधेश्याम सिंह हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!