क्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

“निःस्वार्थ सेवा की प्रतिमूर्ति थे डॉ. बृजेश” — विधायक असीम कुमार राय

स्वर्गीय डॉ. बृजेश चंद्र श्रीवास्तव की पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि, विधायक असीम कुमार राय सहित कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

कुशीनगर (तरया सुजान):

क्षेत्र के प्रख्यात समाजसेवी, शिक्षक और वरिष्ठ पत्रकार संयोग श्रीवास्तव के पिता स्वर्गीय डॉ. बृजेश चंद्र श्रीवास्तव की पुण्यतिथि पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के तमाम गणमान्य नागरिकों और राजनेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें याद किया

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे तमकुहीराज विधानसभा से भाजपा विधायक डॉ. असीम कुमार राय ने स्वर्गीय डॉ. बृजेश चंद्र श्रीवास्तव को श्रद्धांजलि देते हुए कहा

एडिटर इन चीप अखिलेश कुमार द्विवेदी 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

डॉ. बृजेश चंद्र श्रीवास्तव अपने सरल स्वभाव और लोक-कल्याणकारी कार्यों की बदौलत आज भी लोगों के दिलों में जीवित हैं। असहाय और जरूरतमंद लोगों की निःस्वार्थ भाव से मदद करने का उनका जज्बा हम सभी के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत रहेगा।”

विधायक ने आगे कहा कि एक सच्चे समाजसेवी के भीतर हमेशा सेवा की भावना कूट-कूट कर भरी होती है और इसी के दम पर वह समाज में लोकप्रिय होता है। डॉ. श्रीवास्तव इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं, जो आज इस दुनिया से जाने के 24 वर्ष बाद भी अपने कार्यों के कारण बेहद सम्मान के साथ याद किए जा रहे हैं।

गणमान्य लोगों ने साझा किए संस्मरण

पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेमचंद मिश्रा ने कहा कि डॉ. बृजेश एक बेहद सुलझे हुए और करुणामयी स्वभाव के व्यक्ति थे। दूसरों के प्रति करुणा रखना ही उनका असली स्वभाव था, जिसके कारण आज भी समाज उन्हें भूल नहीं पाया है।

दुमरिया मठ के महंत व पूर्व प्रधान श्रीवास सोनी ने डॉ. श्रीवास्तव के साथ बिताए पुराने दिनों को याद करते हुए कई भावुक संस्मरण साझा किए।

ये रहे उपस्थित

इस पुण्यतिथि कार्यक्रम और श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से समाजसेवी विजय राय, बिहारी श्रीवास्तव, मित्र राकेश श्रीवास्तव, राजेश गौड़ श्रीवास्तव, वरिष्ठ पत्रकार अशोक तिवारी, राजेश यादव, शक्ति कुमार और ओम मयंक सहित क्षेत्र के सैकड़ों सम्मानित लोग उपस्थित रहे और सभी ने उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!