मां गीतांजलि हॉस्पिटल सुचारू रूप से संचालित

बलुआं चौराहा आश्रम मंदिर रोड रामकोला
संवाददाता कुशीनगर
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
जनपद कुशीनगर के रामकोला नगर पंचायत के बलुआ चौराहा आश्रम मंदिर रोड स्थित मां गीतांजलि हॉस्पिटल सुचारू रूप से पहले की भांति संचालित हो गया।
मां गीतांजलि हॉस्पिटल रामकोला में ओपीडी, आईपीडी एवं सभी प्रकार की सर्जरी होती है आईसीयू एवं जन आईसीयू का काम भी जारी है। मां गीतांजलि हॉस्पिटल के प्रबंधक एवं डायरेक्टर डाक्टर अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि कुछ कारणों से थोड़ा व्यवधान उत्पन्न हुआ था लेकिन माननीय उच्च न्यायालय का सहारा लिए और माननीय उच्च न्यायालय के आदेश अनुसार पुनः मां गीतांजलि हॉस्पिटल सुचारू रूप से शुरू हो गया है ।माननीय उच्च न्यायालय के आदेश अनुसार डॉक्टर रामदास कुशवाह हॉस्पिटल पंजीयन नोडल अधिकारी एवं चिकित्सा प्रभारी रामकोला डॉक्टर शेष कुमार विश्वकर्मा की मौजूदगी में पुनः मां गीतांजलि हॉस्पिटल पहले की भांति सुचारू रूप से संचालित किया गया और आगे भी सुचारू रूप से चलता रहेगा।
मां गीतांजलि हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉक्टर अरविंद कुमार शर्मा ने बताया कि कोई किसी तरह
का अफवाह फैलाए तो उसके बातों में न आएं आपको या आपके करीबी को कोई दिक्कत या बीमारी होती है तो आप पहले की भांति आकर मां गीतांजलि हॉस्पिटल रामकोला में दिखा सकते हैं हर तरह का आप सभी को सहयोग किया जाएगा।




