22 वर्षीय संदीप यादव की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

संवाददाता कुशीनगर
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के अहिरौली थाना अन्तर्गत ग्राम सभा बरडीहा के एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे लेकर पो स्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के अनुसार शनिवार की देर रात बरडीहा निवासी संदीप यादव उम्र (22) भोजन के उपरांत घर से कुछ दूर स्थित मोबाइल टावर की तरफ गया था, कुछ समय के उपरांत मृतक संदीप के मोबाइल से उसके मित्र विशाल यादव के मोबाइल पर काल कर के बताया गया कि संदीप गांव के बाहर पुलिया के समीप घायल अवस्था में पड़ा है इसकी सूचना मिलते ही चाचा और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। जहां संदीप पुल के रेलिंग के पास गम्भीर अवस्था में पड़ा था। तथा उसका मोबाइल उसी के सीने पर मिला, परिजनों ने आनन फानन में उसे गोरखपुर मेडिकल कालेज ले गये जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों की लिखित सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्यवाही शुरू कर दी। जब कि मृतक के भाई का कुछ बर्ष पहले कैंसर से मौत हो चुकी है। पूरे परिवार के
भरण पोषण की सभी जिम्मेदारी इसके कन्धे पर था। सतर्कता के तौर पर गांव में पुलिस गस्त कर रही हैं तथा जांच हेतु फोरेंसिक टीम भी घटना स्थल पर पहुंचकर नमूना ली है।
अहिरौली थानाध्यक्ष प्रविंद्र राय ने बताया कि पीएम रिपोर्ट व तहरीर के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।




