छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

18 वर्षीय युवक बाइक की टक्कर से घायल मेडिकल कॉलेज रेफर

18 वर्षीय युवक बाइक की टक्कर से घायल मेडिकल कॉलेज रेफर

संवाददाता कुशीनगर

फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी भारत समाचार यूपी बिहार मीडिया

रामकोला-सिगहा मार्ग पर फरना गांव के पास बुधवार दोपहर करीब दो बजे बाइक की टक्कर से 18 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान फरना गांव निवासी सागर खरवार पुत्र संजय खरवार के रूप में हुई है।

बताया जाता है कि गांव के कुछ युवक डोल मेले के लिए चंदा एकत्र कर रहे थे। इसी दौरान रामकोला की ओर से आ रही बाइक सवार सागर खरवार की चंदा वसूली कर रहे एक युवक से टक्कर हो गई। टक्कर के बाद बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई, जिससे सागर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायल युवक को तत्काल संभाला और उसके परिजनों को सूचना दी। परिजन एवं ग्रामीण घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामकोला लेकर पहुंचे। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

हादसे में चंदा वसूली कर रहे युवक को कितनी चोटें आईं, इसकी तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी है। घटना के बाद परिजनों में चिंता का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!