Uncategorized

स्वतंत्र पत्रकार समिति तहसील इकाई खड्डा अस्वस्थ चल रहे अजीत कुमार निगम का हाल जानने उनके आवास पहुंचीं 

स्वतंत्र पत्रकार समिति तहसील इकाई खड्डा अस्वस्थ चल रहे अजीत कुमार निगम का हाल जानने उनके आवास पहुंचीं 

संवाददाता कुशीनगर 

फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी भारत समाचार यूपी बिहार मीडिया 

राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री राजवंत विश्वकर्मा जी के नेतृत्व में आज दोपहर 2:00 बजे स्वतंत्र पत्रकार समिति, तहसील इकाई खड्डा की टीम ने अजीत कुमार निगम के आवास पर पहुंचकर उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना और उनका कुशलक्षेम पूछा।

इस दौरान खड्डा अध्यक्ष श्री मुकेश कुशवाहा जी, खड्डा उपाध्यक्ष श्री सुनील कुमार जी एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री सुदामा पटेल जी और फिरोज खान जी सहित समिति के अन्य साथी मौजूद रहे।

अजीत कुमार निगम की तबीयत खराब होने की जानकारी मिलने पर समिति के सभी साथियों ने उनके घर पहुंचकर उनका हाल जाना और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

ईश्वर से प्रार्थना है कि अजीत कुमार निगम को जल्द से जल्द पूर्ण स्वास्थ्य लाभ मिले। फिलहाल उनकी स्थिति ठीक है और दवा चल रही है। उम्मीद है कि वह बहुत जल्द पूरी तरह स्वस्थ होकर अपने कार्यों में लौटेंगे।

स्वतंत्र पत्रकार समिति, तहसील इकाई खड्डा की ओर से अजीत कुमार निगम के शीघ्र स्वस्थ होने की हार्दिक शुभकामनाएं दी गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!