छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में चार नामजद के खिलाफ FIR दर्ज

छेड़छाड़ व मारपीट के मामले में चार नामजद के खिलाफ FIR दर्ज
दो सगी बहनों का मामला
संवाददाता कुशीनगर
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी भारत समाचार यूपी बिहार मीडिया
रामकोला थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दिउलिया मनिया छपरा, टोला दिउलिया में दो सगी बहनों के साथ कथित छेड़छाड़, मारपीट, लज्जा भंग करने के प्रयास एवं जान से मारने की धमकी के मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महेश पासवान की तहरीर पर थाना रामकोला में एफआईआर संख्या 0390/2026 दर्ज की गई है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि 29 जुलाई 2026 को दोपहर लगभग 3 बजे उनकी बहन के साथ पड़ोसी सिद्धार्थ पासवान उर्फ राहुल ने अश्लील इशारे करते हुए छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपी ने कथित रूप से मारपीट की, कपड़े फाड़ दिए तथा लज्जा भंग करने का प्रयास किया।
शोर सुनकर बचाने पहुंची दूसरी बहन के साथ भी कथित रूप से बिंदावती देवी, प्रदीप पासवान और अंशु पासवान ने मिलकर मारपीट की, जिससे दोनों बहनें घायल हो गईं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि आरोपियों ने जान से मारने की धमकी भी दी। घटना की सूचना डायल-112 और पुलिस चौकी को दी गई, जिसके बाद घायलों का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया।
पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय
संहिता (BNS) की धाराओं 76, 115(2), 352, 351(3) एवं 110 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक ओम प्रकाश गुप्ता को सौंपी है। पुलिस का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।




