पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन की बैठक में नई जिम्मेदारियां घोषित

पत्रकारों की एकजुटता से गरीब और मजलूमों की आवाज होगी बुलंद – महेंद्र पाण्डेय
संवाददाता कुशीनगर
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
तहसील क्षेत्र कप्तानगंज स्थित एन.ए.एस. इंटरनेशनल एकेडमी स्कूल में पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन (पीपीए) की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विस्तार एवं मजबूती को लेकर विचार-विमर्श किया गया तथा जिला एवं तहसील स्तर पर कई पदाधिकारियों की घोषणा की गई।
बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष महेंद्र पाण्डेय ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री बबलू कुशवाहा ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रबंधक डॉ. निशार अहमद सिद्दीकी द्वारा सभी पत्रकारों का अंगवस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत किए जाने से हुई।
बैठक के दौरान संगठन को सशक्त बनाने के उद्देश्य से विभिन्न पदों पर मनोनयन किया गया। इसमें राजीव कुमार सिंह को अनुशासन समिति का अध्यक्ष, अवधेश मल्ल एवं सुनील कुमार यादव को जिला मंत्री, पुनीत मिश्र को जिला उपाध्यक्ष, अंकित कुशवाहा को जिला मीडिया प्रभारी, रवि प्रकाश राव को जिला सूचना मंत्री, सूरज शर्मा को तहसील अध्यक्ष, महेश पासवान को तहसील उपाध्यक्ष तहसील महामंत्री राजेश पाण्डेय तथा योगेश गोविन्द राव को रामकोला ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष महेंद्र
पाण्डेय ने कहा कि संगठन एक परिवार की तरह है और वर्तमान समय में पत्रकारों की एकजुटता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि पत्रकार निर्भीक होकर जनहित के मुद्दों को उठाएं। यदि किसी पत्रकार का उत्पीड़न होता है तो पूर्वांचल पत्रकार एसोसिएशन हर स्तर पर उसके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की एकता से ही गरीब, शोषित और मजलूम वर्ग की आवाज को मजबूती मिलेगी।
बैठक में जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजन विश्वकर्मा, जिला महामंत्री सच्चिदानंद कुशवाहा उर्फ बबलू कुशवाहा, विनय कुमार सिंह, खुर्शीद आलम, सूरज शर्मा, पुनीत मिश्रा, रवि प्रकाश राव, महेश पासवान, राजेश पाण्डेय, अनिल कुमार जायसवाल, संजय, जावेद शहाबुद्दीन, फिरोज, योगेश गोविन्द राव, संदीप कुशवाहा, राजीव कुमार सिंह, हरगोविंद राव सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे।




