क्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

अपूर्णीय क्षति: शिक्षामित्रों के मसीहा पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी का निधन,

अपूर्णीय क्षति: शिक्षामित्रों के मसीहा पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री राम गोविंद चौधरी का निधन,

कुशीनगर शिक्षामित्र टीम ने जताया गहरा शोक
कुशीनगर (उत्तर प्रदेश):

एडिटर इन चिप अखिलेश कुमार द्विवेदी 9tv भारत समाचार यूपी बिहार मीडिया

उत्तर प्रदेश के पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री और वरिष्ठ नेता श्री राम गोविंद चौधरी जी के निधन की दुखद खबर से पूरे प्रदेश में शोक की लहर दौड़ गई है।

शिक्षामित्रों के अधिकारों और उनके कल्याण के लिए हमेशा मुखर रहने वाले राम गोविंद चौधरी को शिक्षामित्र समाज अपने ‘मसीहा’ के रूप में देखता था। उनके निधन को न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे शिक्षामित्र परिवार और समाज के लिए एक अपूर्णीय क्षति बताया जा रहा है।
इस दुखद घड़ी में ‘कुशीनगर शिक्षामित्र टीम’ ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।
कुशीनगर शिक्षामित्र टीम का शोक संदेश:
टीम के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से कहा कि श्री राम गोविंद चौधरी जी का जाना शिक्षामित्रों के लिए किसी वज्रपात से कम नहीं है। उन्होंने सदैव शिक्षामित्रों के हितों के लिए संघर्ष किया और उनके सुख-दुख में साथ खड़े रहे।
शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से मौजूद रहे:
पूनम मिश्रा (अध्यक्ष, कुशीनगर)
अजीत राय (उपाध्यक्ष)
नौशाद अहमद (जिला संयोजक)
अनुज श्रीवास्तव (सह संयोजक)
अनिल कुमार (सह संयोजक)

कुशीनगर की पूरी शिक्षामित्र टीम ने ईश्वर से प्रार्थना की है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार और उनके प्रशंसकों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!