पकड़ियार बाजार हसमुद्दीन मिस्त्री की झोपड़ी में आग लगने से सामान जलकर खाक

पकड़ियार बाजार हसमुद्दीन मिस्त्री की झोपड़ी में आग लगने से सामान जलकर खाक
संवाददाता कुशीनगर
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी भारत समाचार यूपी बिहार मीडिया
विकासखंड नेबुआ नौरंगिया के पकड़ियार बाजार में ईदगाह के पश्चिम तरफ कप्तानगंज नौरंगिया रोड पर हसमुद्दीन के झोपड़ी में आग लगने से झोपड़ी व सामान जलकर खाक हो गए।
हसमुद्दीन पुत्र सफीउल्लाह झोपड़ी डालकर रह रहे थे वही खाना बनाते थे और सोते थे। 11 -9-2026 को तकरीबन 10 -11 बजे के बीच में अचानक आग लग गई जिससे खाने-पीने व अन्य सामान झोपड़ी सहित जल गया। सामान निकालने का मौका भी नहीं मिला आग किन कारणों से लगी उसका पता नहीं चल पाया काफी लोगों के मेहनत के बाद आग बुझाई गई तब तक सब कुछ जल चुका था लोगों में आग लगने का चर्चा है घर वाले और गांव के त
माम लोगों का कहना है कि आग कैसे लगी इसका पता लगाना जरूरी है कहीं ऐसा ना हो कि कोई जानबूझकर ऐसा किया हो। अब आगे सबको सजग रहना है कि इस तरह की कोई आगजनी ना हो और नहीं जान माल का खतरा होने पाए।




