छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्य

जनता इन्टर कालेज कप्तानगंज में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह सम्पन्न

जनता इन्टर कालेज कप्तानगंज में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह सम्पन्न

संवाददाता कुशीनगर

फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी भारत समाचार यूपी बिहार मीडिया

सोमवार को नगर के जनता इंटर कालेज के सभागार में

शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक, क्षेत्रीय कार्यालय गोरखपुर द्वितीय के अंतर्गत शाखा कप्तानगंज द्वारा एक गरिमामय शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

इस अवसर पर उप क्षेत्रीय प्रबंधक महोदय आलोक मोहन खरे, शाखा प्रबंधक शिवम पांडेय एवं सहा प्रबंधक मुकेश कुमार राय द्वारा विद्यालय के सम्मानित शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को बैंक की विभिन्न जनहितकारी योजनाओं एवं बैंकिंग सेवाओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम में शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों द्वारा दिए जा रहे अमूल्य योगदान, समर्पण एवं राष्ट्र निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को नमन करते हुए सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं को उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक परिवार की ओर से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक सुरेंदर पांडेय, प्रधानाचार्य जगदंबा पांडेय व बैंक के कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!