Uncategorized

संकुल स्तरीय संघ का वार्षिक अधिवेशन लक्ष्मीगंज में आयोजित किया गया 

संकुल स्तरीय संघ का वार्षिक अधिवेशन लक्ष्मीगंज में आयोजित किया गया

संवाददाता कुशीनगर 

फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी भारत समाचार यूपी बिहार मीडिया 

जनपद कुशीनगर के विकास खंड रामकोला के लक्ष्मीगंज में संकुल स्तरीय संघ का वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ज्वाइंट मजिस्ट्रेट मयंक त्रिपाठी एवं खंड विकास अधिकारी विजय कुमार सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने स्वागत वंदन गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम का मंच संचालन बीसी सखी नित्या पासवान ने किया। वहीं कार्यक्रम का आयोजन एवं संचालन ब्लॉक मिशन मैनेजर विनय कुमार राम की देखरेख में हुआ। इस अवसर पर एडीओ आईएसबी सहित मिशन से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी एवं समूह की महिलाएं मौजूद रहीं।

अधिवेशन के दौरान संकुल स्तरीय संघ के पदाधिकारियों का चयन भी किया गया। इसमें सुनीता साहनी को अध्यक्ष तथा रीमा को सचिव चुना गया। साथ ही सीएलएफ के तीन पदाधिकारियों का चयन किया गया।

कार्यक्रम में स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी सैकड़ों महिलाओं ने प्रतिभाग किया। अतिथियों ने महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी आजीविका को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!