लक्ष्मीगंज बाजार में भाजपा तथा खेतान इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्रों द्वारा संयुक्त रूप से तिरंगा यात्रा निकाला गया

लक्ष्मीगंज बाजार में भाजपा तथा खेतान इंटरमीडिएट कॉलेज के छात्रों द्वारा संयुक्त रूप से तिरंगा यात्रा निकाला गया
देश भक्ति के नारों से पूरा माहौल गूंज उठा
संवाददाता कुशीनगर
फिरोज अंसारी अशक 9 टीवी समाचार भारत यूपी बिहार मीडिया
जनपद कुशीनगर के विकासखंड रामकोला के लक्ष्मीगंज बाजार में भारतीय जनता
पार्टी तथा हरिराम ओंकार मल खेतान इंटर कॉलेज के छात्राओं द्वारा संयुक्त रूप से तिरंगा यात्रा निकाला गया।
खेतान इंटर कॉलेज के सभी छात्र छात्राएं तथा एनसीसी कैडेट्स और सभी शिक्षक गण बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया साथ ही भाजपा के लक्ष्मीगंज मंडल के तमाम पदाधिकारी गण कार्यकर्ता गण सम्मिलित रहे इस तिरंगा यात्रा के अतिथि मुख्य रूप से रामकोला विधायक विनय प्रकाश गोड़ एवं खेतान इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन अवधेश कुमार पांडे रहे।
यह तिरंगा हरिराम ओंकार मल खेतान इंटर कॉलेज से सुबह लगभग 11:00 बजे निकल कर पुलिस चौकी होते हुए संत नगर होकर श्री राम चौक पहुंचकर फिर बीच बाजार होते हुए पुनः खेतान इंटर कॉलेज पहुंचा। जब तिरंगा यात्रा को विधायक विनय प्रकाश गोड़ एवं प्रधानाचार्य कैप्टन अवधेश कुमार पांडे ने लेकर आगे बढ़े तो देशभक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा भाजपा कार्यकर्ताओं एवं स्कूल के छात्र-छात्राओं का हूजूम देख लोग दंग रह गए पूरे देशभक्ति का जज्बा लिए कड़ी धूप में भी भारत माता की जयकारे के साथ पूरे बाजार में भ्रमण किया लोग अपने घरों से निकलकर इस मंजर को देखने के लिए बेताब दिखाई दे रहे थे। हर घर तिरंगा यात्रा के तहत यह तिरंगा यात्रा निकाला गया छात्राओं तथा आम जनमानस में काफी उत्साह देखने को मिला।
भाजपा के पदाधिकारी गण एवं कार्यकर्ता मुख्य रूप से मंडल अध्यक्ष विवेकानंद पांडे, पूर्व मंडल अध्यक्ष हरिलाल कुशवाहा, ग्राम प्रधान गुड्डू, मंडल महामंत्री शेष मणि त्रिपाठी, मंडल मंत्री गंगा कुशवाहा, मोनू सिंह सुरेंद्र गोंड ,विशु गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामदेव कुशवाहा, मनोज सिंह ,मनोज दुबे, राजन केसरी, राणा प्रताप सिंह, मुरलीधर पांडे, नंदू प्रसाद, दीनानाथ सिंह साथ ही विद्यालय के समस्त शिक्षक गण की मौजूदगी रही। विद्यालय में समापन हुआ सभी छात्राओं को तथा मौजूद लोगों को मिष्ठान खिलाकर भेजा गया यह गौरवपूर्ण रहा।




