क्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

यूपी में प्रधान ही बनेंगे प्रशासक मुख्यमंत्री सीएम योगी की मिली मंजूरी प्रधानों में खुशी की लहर

 

प्रधान संघ ने आभार व धन्यवाद ज्ञापन खंड विकास अधिकारी रामकोला को सौपा

संवाददाता कुशीनगर
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ में आयोजित पंचायती राज सम्मेलन में हजारों ग्राम प्रधानों को संबोधित करते हुए एक बार फिर उनका हौसला बढ़ाया है और उन्हें सरकार की योजनाओं का सबसे बड़ा प्रशासक और प्रचारक बताया मुख्यमंत्री ने कहा कि गांव का विकास तभी संभव है जब ग्राम प्रधान पूरे निष्ठा और पारदर्शिता से काम करें प्रधान सिर्फ
जन प्रतिनिधि नहीं बल्कि गांव की तकदीर बदलने वाले सेनापति भी हैं।
जब मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने की खबर मिली प्रधानों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी। रामकोला ब्लाक में कुशीनगर के प्रधान संघ के जिला उपाध्यक्ष राजेश राव उर्फ गुड्डू बाबू एवं सतीश मौर्या प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष रामकोला द्वारा एक मीटिंग का आयोजन हुआ जिसमें कई ग्राम सभा के प्रधान सम्मिलित हुए इस बैठक में प्रधानों को प्रशासक बनाए जाने की खुशी में निर्णय लेकर खंड विकास अधिकारी विजय सिंह रामकोला को आभार एवं धन्यवाद ज्ञापन दिया गया प्रधान संघ कुशीनगर उपाध्यक्ष राजेश राव एवं प्रधान संघ ब्लॉक अध्यक्ष रामकोला सतीश मौर्या ने कहा कि हम लोग संगठन के तरफ से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आभार एवं धन्यवाद देते हैं और इसी के साथ यह निर्णय लेते हैं कि हम सभी प्रधान सरकार के साथ रहेंगे और मिलकर काम करेंगे।
इस बैठक में मौजूद सभी प्रधानों ने एक स्वर में मुख्यमंत्री के फैसले
को सराहनी बताया सभी प्रधानों के चेहरे पर एक अलग खुशी दिखाई दी। अब इस बात से यह स्पष्ट हो गया है की प्रधान ही प्रशासक रहेंगे जिससे ग्राम सभा में विकास के कार्य को गति मिलेगी। इस बैठक में राजेश राव उर्फ गुड्डू बाबू जिला उपाध्यक्ष सतीश कुमार मौर्या ब्लॉक रामकोला संघ अध्यक्ष, ग्राम प्रधान इंद्रजीत सिंह, ग्राम प्रधान चंदेश्वर चौबे, ग्राम प्रधान पति राज चौहान, ग्राम प्रधान पंकज चौरसिया, ग्राम प्रधान रामदेव प्रसाद ,ग्राम प्रधान राधेश्याम यादव, ग्राम प्रधान अनिल कुशवाहा, ग्राम प्रधान रंजीत प्रसाद, ग्राम प्रधान बदामी देवी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!