क्राइमछत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

गरीबी का दंश झेल रही बुआ- भतीजी रील बनाने को मजबूर

 

किसी भी संस्था से अब तक कोई मदद नहींगरीबी का दंश झेल रही बुआ- भतीजी रील बनाने को मजबूर

संवाददाता कुशीनगर
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA 

जनपद कुशीनगर के ब्लॉक कोटवा( नेबुआ नौरंगिया) के ग्राम सभा पिपरा खुर्द टोला मंझरिया में संजय मौर्या पुत्र सुरेश मौर्या उम्र 35 वर्ष जिनकी चार बेटियां ज्योति मौर्या ,जूली मौर्या ,दिव्या मौर्या ,रिया मौर्या और एक बहन संजना मौर्या है जिनकी अभी शादी नहीं हुई है संजय मौर्या तमिलनाडु में सरिया कंपनी में काम करते थे जिससे उनका जीवन यापन हो रहा था लेकिन उनके साथ एक वर्ष पहले एक घटना घटी लोहे की सरिया उनके पैर में धस गई जिससे पैर में इंफेक्शन हो गया डॉक्टर को दिखाएं तो डॉक्टर ने बोला कि पैर काटना पड़ेगा यह सुनकर संजय मौर्या सन्न हो गये फिर दूसरे डॉक्टर से दिखाये तो डॉक्टर ने कहा कि घबराइए नहीं ऑपरेशन होगा और आपका पैर काटना नहीं पड़ेगा बड़ा ऑपरेशन हो गया और पैर बच गया लेकिन एक साल से संजय मौर्या घर पर पड़े हैं कमाई क जरिया खत्म हो गया जिससे उनका जीवन यापन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।संजय मौर्या ने बताया कि पांच बहने में थी इसमें

चार बहनों की शादी हो गई एक बहन और हमारी चार बेटियां हैं बहनों की शादी का कर्ज चुका नहीं पाया था कि मेरे साथ हादसा हो गया और मैं एक साल से घर पर पड़ा हूं कोई काम नहीं कर पा रहा हूं मुझे इस बात की चिंता है कि कैसे बहन की शादी करूंगा और बच्चियों का परवरिश करुंगा। मेरी सिर्फ बच्चियां हैं कोई बच्चा नहीं है जो सहारा बन सके मेरी मजबूरी को देखते हुए मेरी बहन संजना मौर्या और बेटी ज्योति मौर्या रील बनाकर फेसबुक पर डालती हैं उनकी सोच है की शायद इससे कुछ पैसा हासिल होगा जिससे हम लोगों का जीवन यापन करना आसान हो जाएगा जिनकी आईडी बुआ- भतीजी के नाम से है जब से रील बना रही है लोग तरह-तरह के ताने मारते हैं सब झेलना पड़ता है हमारे रिश्तेदार भी है मुंह मोड़ लिये हैं लोग कहते हैं कि अब रील बनाकर पैसा कमाना चाहती हैं बुआ- भतीजी लेकिन मैं मजबूर हूं कर्ज में डूब चुका हूं खेती भी बहुत ज्यादा नहीं है जिससे काम चल सके अब तक किसी भी संस्था के द्वारा कोई मदद भी नहीं मिली है मैं जैसे तैसे जीवन बसर कर रहा हूं आगे भगवान भरोसे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!