चौकी प्रभारी ओमप्रकाश गुप्ता अपने दल बल के साथ लक्ष्मीगंज बाजार में किये पैदल गश्त

सुरक्षा की दृष्टि से रखे पैनी नजर
संवाददाता कुशीनगर
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
रामकोला थाना क्षेत्र के अंतर्गत लक्ष्मीगंज
बाजार स्थित पुलिस चौकी प्रभारी ओमप्रकाश गुप्ता अपने दल बल के साथ लक्ष्मीगंज बाजार में पैदल गश्त कर जायजा लेते नजर आए पैदल गश्त कर जायजा लेना उनका रूटीन है आए दिन बाजार में चारों तरफ अपने सिपाहियों के साथ पैदल गश्त करते नजर आते हैं।
पैदल गश्त के दौरान खासकर बाइक चलाने वालों पर पैनी नजर रखते नजर आए बाइक पर तीन या चार लोगों के बैठने पर रोक कर पूछ- ताछ करते नजर आए यहां तक की कई बाईकों के नंबर का फोटो लेते नजर आए जिस पर तीन से चार लोग बैठे थे खास कर नये उम्र के बच्चे बाइक चला रहे हैं जो अनटेन्ड है ऊपर से बगैर हेलमेट और नियम के खिलाफ चलाने वालों को रोक कर समझाते हुए भी नजर आए इतना ही नहीं सड़क जाम ना हो इसके लिए लोगों से संवाद किए कि कोई भी व्यक्ति अपने वाहन को सड़क में ना लगाये और कोई दुकानदार अपने सामानों को सड़क में बढ़ाकर ना लगाये जिससे आवागमन बाधित हो इसके साथ ही युवाओं पर अपनी पैनी नजर रख रहे थे कि कहीं कोई छेड़छाड़ या किसी घटना को अंजाम न देने पाये। लक्ष्मीगंज वासियों में इस बात की खुशी है कि लक्ष्मीगंज चौकी प्रभारी ओमप्रकाश गुप्ता गश्त करते रहते हैं जिससे बाजार में आने जाने वालों और दुकानदारों को किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता है अगर ऐसे ही पुलिस बल के लोग निगरानी रखें तो कोई भी किसी घटना को अंजाम देने से डरेगा और बाइक चलाने वाले भी तीन से चार लोगों को बैठा कर बाइक नहीं चलाएंगे जिससे खतरा होने की आशंका नहीं होगी पैदल गश्त के दौरान हेड कांस्टेबल मुकेश सिंह ,का०- धर्मचंद राम ,आदित्य पांडे, रि० का० मोनू सोनकर ,दीपक प्रजापति, उपेंद्र यादव, करन यादव मौजूद रहे।




