मुशायरा बयादे डॉ. सूफी बस्तवी एवं सम्मान समारोह 10 मई को संपन्न

अर्शी बस्तवी सूफी मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित
संवाददाता कुशीनगर
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी समाचार भारत UP बिहार MEDIA
सुप्रसिद्ध कथा लेखक एवं शायर डॉ. मोइनुल इस्लाम सूफ़ी बस्तवी की चौथी वर्षगांठ के अवसर पर पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी मुशायरा बयादे डॉ. सूफी बस्तवी एवं सम्मान समारोह रविवार 10 मई 2026 को अपराह्न 3 बजे मुंशी प्रेम चंद सभागार हिंदी संस्थान हज़रतगंज लखनऊ में मुंशी प्रेम चंद सभागार हजरतगंज लखनऊ में प्रोफ़ेसर फ़ख़रे आलम साहब की अध्यक्षता में आयोजित किया गया, डॉ. सुल्तान शाकिर हाशमी मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया , जबकि थीसिस के लेखकों में मोहतरमा प्रो. इशरत नाहिद और डॉ. ज़फ़रुन्नक़ी साहब ने डॉ० सूफ़ी बस्तवी मरहूम के जीवन व साहित्यिक सेवाओं पर भरपूर प्रकाश डाला , इस प्रोग्राम से संबन्धित अपने विचार प्रस्तुत करने वालों में मोहतरम परवेज़ मलिकज़ादा और मोहतरम मलिक ज़ादा जावेद के नाम अहम रहे
उर्दू संस्था दबिस्ताने अहले क़लम के अध्यक्ष डॉ. मख़मूर काकुरवी के संरक्षण और जनरल सेक्रेटरी मुईद रहबर लखनवी के संयोजन में होने वाले इस कार्यक्रम में डॉ. अर्शी बस्तवी और सोहेल काकोरवी को सूफी बस्तवी मेमोरियल अवार्ड 2026 प्रशस्ति पत्र,अंगवस्त्र व मोमेन्टो द्वारा प्रदान किया गया
संचालन का कार्यभार नौजवान शा
यर हशीम फ़ारूक़ी ने सुन्दरता पूर्वक निभाया
जिन शायरों और शायरात ने हिस्सा लिया उनमें मुख्य रूप से मलिक ज़ादा जावेद, तबरेज़ मुनव्वर राना, शारिक़ ख़लीलाबादी, पपलू लखनवी, इरफ़ान ज़ंगीपुरी, जावेद अकरम फ़ारूक़ी, डॉ० अज़ीज़ ख़ैराबादी, जलाल लखनवी, शाज़िया ख़ान, यासमीन अज़हर, साजिद ख़ैराबादी, जावेद सरवर, नाज़िया निकहत, मसरूर शाहजहांपुरी, समीउल्लाह सिद्दार्थनगरी, अक़ील ग़ाज़ीपुरी, हशीम फ़ारूक़ी, अरशद तालिब, तलहा लखनवी, दर्द फ़ैज़ ख़ान, ताबिश बाराबंकवी, अश्अ़र अलीग और नाज़िम बरैलवी के नाम मुख्य हैं।




