साहित्यकार, वरिष्ठ पत्रकार, पूर्व शिक्षक, डॉ ओमप्रकाश द्विवेदी ओम, मऊ एवं हरिद्वार महोत्सव में सम्मानित

साहित्यकार, वरिष्ठ पत्रकार, पूर्व शिक्षक, डॉ ओमप्रकाश द्विवेदी ओम, मऊ एवं हरिद्वार महोत्सव में सम्मानित 
संवाददाता कुशीनगर
फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी भारत समाचार यूपी बिहार मीडिया
हिन्दी साहित्य के क्षेत्र में निरन्तर परचम लहरा रहे पूर्व शिक्षक व वरिष्ठ पत्रकार, साहित्यकार तथा निराला शब्द संवाद मंच के अध्यक्ष,व उपकुलपति काशी हिन्दी विद्यापीठ के डॉ ओमप्रकाश द्विवेदी ओम को मऊ के एक कार्यक्रम में हिन्दी काव्य सेवी सम्मान तथा हरिद्वार के दिव्य गंगा मिशन महोत्सव में ग्राम टू डेट अखबार द्वारा कलम का पुजारी व संस्था द्वारा दिव्य गंगा मिशन काव्य सेवी सम्मान से सम्मानित किया गया है। इनकी हिन्दी साहित्य सेवा के प्रति अटूट लगाव के कारण तीनों सम्मान प्राप्त हुए हैं।
ज्ञातव्य हो कि मऊ के एस आर प्लाजा के सभागार में कोलकाता के प्रकाशन बसुधानन्द के मालिक विशाल राय तथा हरिद्वार में अवधूत आश्रम के सभागार में अध्यक्ष व संयोजक तथा ग्राम टू डे के सम्पादक डॉ विशेश्वर पाण्डेय द्वारा कार्यक्रम में दिया गया।दोनों जगह डॉ द्विवेदी ओम पडरौना कुशीनगर/देवरिया द्वारा रूचिकर कविता पाठ किया गया।
डॉ द्विवेदी ओम को उक्त सम्मान से नवाजे जाने पर जनपद के साहित्यकारों ने उन्हें बधाई दी है। भवं भवानी साहित्य के रामपति रसिया, दीपराज दीपक ,आकाश महेशपुरी, अवध किशोर अवधू,हरेन्द्र पाण्डेय आदर्श , श्रीकृष्ण सिंह चुलबुल, किशोर कुशवाहा,अग्रहार के अभिमन्यु पाण्डेय, जीतेन्द्र पाण्डेय जौहर, सत्यप्रकाश शुक्ल,प्रखर साहित्य संगम के श्याम नारायण गुप्त, सन्तोष संगम,नथुनी राव, के अलावा ब्रजेश त्रिपाठी, उत्कर्ष,मोहन पाण्डेय, फिरोज अश्क,बेचू बी ए, डॉ रामानुज द्विवेदी, गोमल यादव, सुरेन्द्र गोपाल, डॉ मधुसूदन पाण्डेय मधुर, डॉ बलराम राय ,उगम चौधरी ,स्नेहा प्रदीप मिश्रा,आशा शर्मा , भूपेन्द्र राय, राणा प्रताप सिंह आदि ने द्विवेदी को बधाई देते हुए इसी तरह साहित्य क्षेत्र में परचम लहराते रहे की मंगल कामना की है। इन कार्यक्रमों में उनकी सोलहवीं कविता संग्रह भावों की सरिता पुस्तक का लोकार्पण समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ।




