छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़दिल्ली NCRदुनियादेशपंजाबबिहारमध्य प्रदेशमहाराष्ट्रयूपीराजस्थानराज्यलोकल न्यूज़

ईद मिलाद-उन-नबी पर कप्तानगंज में निकला भव्य जुलूस

संवाददाता कुशीनगर

फिरोज अंसारी अश्क 9 टीवी भारत समाचार यूपी बिहार मीडिया

ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर बुधवार को कप्तानगंज नगर में श्रद्धा और उल्लास के साथ भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। नगर में जगह-जगह लोगों ने जुलूस का स्वागत किया। इस दौरान पूरा नगर धार्मिक उत्साह और आपसी भाईचारे के माहौल में नजर आया।

जुलूस की शुरुआत मदरसा पैगाम अहले सुन्नत से हुई। जुलूस चांदनी चौक, आजाद चौक और मंगल की बाजार होते हुए शहीद बाबा की मजार पर पहुंचा, जहां जुलूस का समापन हुआ। ईद मिलाद-उन-नबी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के रूप में मनाया जाता है।

चांदनी चौक पर आयोजित जलसे में हाफिज और मौलानाओं ने हजरत मोहम्मद साहब के जीवन, उनके संदेश तथा आपसी भाईचारे और इंसानियत के महत्व पर प्रकाश डाला। इसके बाद आजाद चौक पर भी बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी में जलसा आयोजित हुआ। वक्ताओं ने लोगों से शांति, सद्भाव, मानवता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का आह्वान किया।

जुलूस के दौरान नगर में भारी भीड़ रही। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल लगातार मुस्तैद रहा और पुलिस की देखरेख में जुलूस शांतिपूर्ण ढंग से निकाला गया। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने मार्ग पर निगरानी बनाए रखी।

इस अवसर पर मौलाना शमशाद, हाफिज कामरान साहब, इमदाद हुसैन, आरिफ,डोंडा राइन, नूरुद्दीन, समीउल्लाह ,आरपी शाह सहित बड़ी संख्या में आवाम मौजूद रही। पूरे कार्यक्रम के दौरान नगर का माहौल धार्मिक उत्साह, शांति और आपसी सौहार्द से सराबोर रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!